Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs CSK: लखनऊ और चेन्नई के खिलाड़ियों ने क्यों रखा मौन? काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे प्लेयर्स; सामने आई बड़ी वजह

    Updated: Fri, 15 May 2026 07:43 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। खिलाड़ियों के अलावा मैच अधिकारियों ने भी काली प ...और पढ़ें

    चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो: IPL)

    चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो: IPL)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में चेन्नई और लखनऊ की टीमें काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी हैं। खिलाड़ियों के अलावा मैच अधिकारी भी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधे हैं। मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने एक मिनट का मौन भी रखा।

    खिलाड़ियों ने मौन रखकर उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में तूफान की वजह से अपनी जान गंवाई थी। हाल ही में उत्तर प्रदेश में आंधी ने कहर बरपाया था। कई जगहों से दर्दनाक वीडियो सामने आए थे। भयानक तूफान की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए खिलाड़ी और मैच अधिकारी इस मुकाबले में काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।

    मैच से पहले खिलाड़ियों ने रखा मौन

    यूपी में आंधी-तूफान ने कहर मचा दिया था। इस दौरान 113 लोगों की जान चली गई थी। जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच से पहले खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच अधिकारियों ने भी मौन रखा, जिसमें अंपायर से लेकर मैच रेफरी तक शामिल रहे। इसके अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी और मैदान पर उतरे।

    इससे पहले लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी रेस में बनी हुई है। हालांकि, उन्हें हर हाल में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। चेन्नई ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और 6 मैचों में जीत हासिल की है।

    खबरें और भी

    लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

    मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

    इम्पैक्ट प्‍लेयर: जोश इंग्‍लिश, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी।

    चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।

    इम्पैक्ट प्‍लेयर: गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे धोनी का चेहरा पसंद नहीं', Sourav Ganguly ने माही को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: रचिन रवींद्र ने बीच सीजन छोड़ दी फ्रेंचाइजी, अब टेस्‍ट सीरीज की तैयारी में जुटेंगे