IPL 2027 जीतने के लिए लखनऊ ने बनाया 'मास्टर प्लान', ऋषभ पंत को रिलीज करने के बाद अब कोचिंग स्टाफ में किया बदलाव
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत को कुलदीप यादव के साथ ट्रेड कर लिया। अब उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। ...और पढ़ें

ऋषभ पंत
HighLights
लखनऊ ने ऋषभ पंत को किया ट्रेड
कुलदीप यादव लखनऊ में हुए शामिल
एलएसजी ने कोचिंग स्टाफ में किया बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर लिया है। पंत की घर वापसी हो चुकी है, जबकि उनके बदले दिल्ली ने कुलदीप यादव को लखनऊ को सौंपा है। आईपीएल 2026 में टीम 10वें नंबर पर रही थी और अब आगले सीजन की फ्रेंचाइजी ने तैयारी शुरू कर दी है। पंत को ट्रेड करने के बाद उन्होंने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।
लखनऊ के कोचिंग स्टाफ में कई बड़े नाम शामिल हैं और अब इसमें एक नाम और जुड़ने वाला है। टॉम मूडी, जस्टिन लैंगर और भरत अरुण जैसे अनुभवी कोच पहले से ही टीम में शामिल हैं। अब उनके साथ एक नाम और बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ने वाला है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भी भेजने वाली है, जहां वे कोच लैंगर की निगरानी में अभ्यास करेंगे।
LSG के कोचिंग स्टाफ में जुड़ेगा एक और नाम
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी कोच के रूप में केरल के पूर्व क्रिकेटर जी. जयकुमार को नियुक्त कर सकती है। वे जल्द ही आधिकारिक रूप से टीम के साथ जुड़ेंगे। उन्हें मुख्य रूप से घरेलू खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिय नियुक्त किया जा रहा है। एलएसजी प्रबंधन बाहरी पावर-हिटर की तलाश के साथ-साथ अपनी मौजूदा भारतीय युवा बल्लेबाजों को बेहतर बनाने पर फोकस कर रहा है।
जयकुमार की नियुक्ति इसी योजना का हिस्सा है। वे जल्द ही टीम से जुड़ेंगे और मुख्य रूप से घरेलू खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। टीम के कोचिंग स्टाफ में टॉम मूडी (क्रिकेट डायरेक्टर), जस्टिन लैंगर (हेड कोच) और भरत अरुण (बॉलिंग कोच) जैसे अनुभवी नाम पहले से मौजूद हैं। जयकुमार के आने के बाद लांस क्लूसनर के टीम से जुड़ने की संभावना कम हो गई है। जयकुमार की बल्लेबाजी कोच के रूप में अच्छी पहचान है। वे पहले भी साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं।
खबरें और भी
युवा बल्लेबाजों को मिलेगी खास ट्रेनिंग
इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एलएसजी कुछ चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी कर रहा है। हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आयुष बदोनी और अर्शिन कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी अगले हफ्ते पर्थ जाएंगे। वहां वे हेड कोच जस्टिन लैंगर के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेंगे। ट्रेनिंग के बाद ये खिलाड़ी चेन्नई जाएंगे और जयकुमार के साथ काम करेंगे।