Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्लफ्रेंड के साथ गया था मैच देखने, बीयर पीते-पीते इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गया 'दर्शक'; बाद में IPL भी खेला

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 08:48 PM (IST)

    इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा भी हुआ है जब गर्लफ्रेंड के साथ मैच देखने आए एक दर्शक को डेब्‍यू करने का मौका मिला। ...और पढ़ें

    ल्यूक पोमर्सबाक

    ल्यूक पोमर्सबाक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए एक प्‍लेयर को न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। अंडर-14 से लेकर अंडर-19 तक खुद को साबित करना होता है। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाना होता है। तब कहीं जाकर किसी बल्‍लेबाज को उस देश की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में जगह मिलती है। पर इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा भी हुआ है जब गर्लफ्रेंड के साथ मैच देखने आए एक दर्शक को डेब्‍यू करने का मौका मिला।

    ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रैड हॉज हुए चोटिल

    11 दिसंबर 2007 को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का टी20 मैच था। ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रैड हॉज मैच से पहले चोटिल हो गए। कंगारू टीम के पास रिजर्व प्‍लेयर नहीं थे, ऐसे में 11वें प्‍लेयर का संकट आ गया। तभी टीम मैनेजमेंट की नजर पर्थ के ही एक लोकल खिलाड़ी ल्यूक पोमर्सबाक पर पड़ी। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर बीयर पी रहे थे। उन्हें तुरंत पार्किंग लॉट से बुलाया गया, किट पहनाई गई और उन्होंने उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया।

    1 साल में इंटरनेशनल डेब्‍यू

    बाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज पोमेरबैक ने दिसंबर 2006 में घरेलू क्रिकेट में डेब्‍यू किया था एक साल बाद ही उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्‍यू कर लिया। हालांकि, यह उनके करियर का पहला और आखिरी इंटरनेशनल मैच भी साबित हुआ। इस मैच में ल्यूक पोमर्सबाक ने 1 चौके और 1 छक्‍के की मदद से 7 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। मुकाबले की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 54 रन से शिकस्‍त दी थी।

    2 फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल खेले

    ल्यूक पोमर्सबाक आईपीएल में खेलते नजर आए हैं। वह 2008-2009 और 2013 में किंग्‍स XI पंजाब और 2011-2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्‍सा रहे। हालांकि, इस दौरान उनका विवादों से भी नाता रहा। ऑस्‍ट्रलिया में ड्रंक ड्राइविंग के दौरान उन्‍होंने गिरफ्तारी की कोशिश करने वाले पुलिस ऑफिसर पर हमला किय था।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं IPL 2012 के दौरान एक अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ और उसके मंगेतर पर हमले के आरोप में ल्यूक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरसीबी मैंनेजमेंट ने उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- 'कप्तानी के लिए मुझे व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं', कैप्‍टन बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्‍शन आया सामने

    यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव क्या बनेंगे भारत के इमरान खान? BCCI के एक कदम से दोहराया जाएगा 1992 का इतिहास