विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद उठाया बड़ा कदम, CSK के दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:05 AM (IST)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग स्टाफ में एक नए दिग्गज की एंट्री हुई है। ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई टीम में नए कोच की एंट्री

ऑस्ट्रेलियाई टीम में नए कोच की एंट्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। माइकल हसी की कोचिंग कंसलटेंट के रूप में टीम में एंट्री हुई है।

हसी को 2027 एशेज, वनडे विश्व कप के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है। साथ ही उन्हें 2028 लॉस एंजेलेस ओलंपिक्स और टी20 वर्ल्ड कप के लिए सलाहकार के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वो इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

एशेज और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतना होगा लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया का अगला सबसे बड़ा लक्ष्य इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज जीतने का है, जिस वजह से टीम ने हसी को कंसलटेंट के रूप में टीम में जोड़ा है। हालांकि, उससे पहले ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा करेगी, जहां उसे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वो एशेज से पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ काफी निराश किया था। अब हसी की जिम्मेदारी होगी कि वो बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। कंसलटेंट के रूप में जिम्मेदारी संभालते हुए उनकी नजर भी एशेज पर कब्जा पर होगी।

हसी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ कंसललेंट के रूप में काम कर चुके हैं। मगर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, द हंड्रेड में वेल्श फायर में कोचिंग पोजिशन और कमेंटरी रोल्स की वजह से वो स्थायी रूप से टीम के साथ नहीं जुड़ पा रहे थे।

इंग्लैंड का कोचिंग रोल ठुकराया

इंग्लैंड ने हाल ही में स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान फ्लेमिंग ने बैटिंग कोच के लिए हसी को ऑफर दिया था। मगर उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया।

हालांकि, अब वो ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ गए हैं। हसी इस कोचिंग रोल को लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आने वाले सालों में एक ज्यादा औपचारिक और सार्थक भूमिका में टीम का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'

13 नवंबर से इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। 13 नवंबर को पहला वनडे खेला जाएगा। वहीं आखिरी वनडे 18 नवंबर को होबार्ट में होगा।

इसके बाद 21 नवंबर को मेलबर्न में टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं आखिरी टी20 मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबेरा में होगा। एशेज सीरीज की शुरुआत अगले साल जून में होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, धाकड़ सलामी बल्लेबाज पूरी सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन में होगा 'दिमाग' का असली टेस्‍ट, तेज हवाएं और मौसम के कारण हर पल बदलनी पड़ेगी रणनीति!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।