विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mitchell Starc ने T20I क्रिकेट से लिया संन्‍यास, अपने भविष्‍य को लेकर किया बड़ा खुलासा

Published: Tue, 02 Sep 2025 08:28 AM (IST)

मिचेल स्‍टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि वो ...और पढ़ें

मिचेल स्‍टार्क टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया के दूसरे हाइएस्‍ट विकेट टेकर हैं
मिचेल स्‍टार्क टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया के दूसरे हाइएस्‍ट विकेट टेकर हैं

HighLights

  1. मिचेल स्‍टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्‍यास
  2. मिचेल स्‍टार्क ने 65 टी20 आई मैचों में 79 विकेट चटकाए
  3. मिचेल स्‍टार्क अब टेस्‍ट और वनडे पर पूरा ध्‍यान लगाएंगे

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि वो अपना पूरा ध्‍यान टेस्‍ट और वनडे प्रारूप पर लगाएंगे।

स्‍टार्क ने 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट चटकाए और वो एडम जंपा के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। स्‍टार्क ने कहा कि टेस्‍ट क्रिकेट उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

स्‍टार्क ने क्‍या कहा

मैंने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए खेले प्रत्‍येक टी20 मैच के हर मिनट का आनंद उठाया। विशेषकर 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप। सिर्फ इसलिए नहीं कि हमने खिताब जीता, लेकिन तब टीम शानदार थी और हम सभी ने समय का आनंद उठाया। अब आगामी भारतीय टेस्‍ट दौरे, एशेज सीरीज और 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप पर ध्‍यान है। मेरा मानना है कि इन अभियानों के लिए तरोताजा और फिट रहने का यही सर्वश्रेष्‍ठ तरीका है।

ऑस्‍ट्रेलिया के लिए पर्याप्‍त समय

मिचेल स्‍टार्क ने कहा कि उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के पास अगले साल टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारी के लिए पर्याप्‍त समय है। सेलेक्‍टर्स के चेयरमैन जॉर्ज बैली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्‍टार्क के प्रभाव की तारीफ की।

बैली और सीईओ ने क्‍या कहा

उन्‍होंने कहा, 'मिचेल स्‍टार्क को अपने टी20 करियर पर बहुत गर्व होगा। वो 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने वाली टीम के सदस्‍य थे और विकेट लेने की क्षमता उनकी शैली को खास बनाती है।'

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने स्‍टार्क के फैसले का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा, 'मिचेल स्‍टार्क के लिए इस उम्र में जरूरी है कि अपना टेस्‍ट और वनडे करियर बढ़ाने के लिए चयन रखे। युवाओं को अगले टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले मौका देने के बारे में दर्शाता है कि स्‍टार्क हमेशा टीम को आगे रखते हैं।'

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलिया का टी20 स्‍क्‍वाड:

मिचेल मार्श (कप्‍तान), शॉन एबट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वारहुईस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मिचेल ओवन, मैथ्‍यू शॉर्ट, मार्कस स्‍टोइनिस और एडम जंपा।

पैट कमिंस चोटिल

ऑस्‍ट्रेलिया के नियमित कप्‍तान पैट कमिंस कमर में दर्द के कारण न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्‍सा नहीं ले पाएंगे। मेडिकल स्‍कैन्‍स से पता चला है कि उन्‍हें लुंबर बोन स्‍ट्रेस (हड्डी पर ज्‍यादा जोर) है, जिसके कारण वो भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवर सीरीज से भी बाहर रहेंगे। एशेज सीरीज तक उनकी वापसी पर मेडिकल स्‍टाफ बारीकी से नजर रखेगा।

यह भी पढ़ें- WI vs AUS: 7 बल्‍लेबाज बिना खाता खोले हुए आउट, वेस्‍टइंडीज के दामन पर लगा 'कलंक'; शर्म की सारी हदें हुई पार

यह भी पढ़ें- Mitchell Starc ने रचा इतिहास, अपने 100वें टेस्‍ट में तोड़ डाला बड़ा रिकॉर्ड; दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।