MS धोनी ने लांच किया एलन टैलेंटेक्स-2027, छात्रों को मिलेगी 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप
भारत के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एलन टैलेंटेक्स-2027 के 13वें संस्करण का शुभारंभ किया। ...और पढ़ें
-1783090904159_m.webp)
महेंद्र सिंह धोनी
HighLights
मुंबई में आयोजित हुआ कार्यक्रम
धोनी ने विद्यार्थियों से संवाद किया
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एलन टैलेंटेक्स-2027 के 13वें संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा, चीफ एकेडमिक आफिसर सीआर चौधरी तथा पिछले पांच वर्षों के टाप रैंकर्स भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में धोनी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सफलता, तैयारी, अनुशासन और करियर चयन से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
एलन टैलेंटेक्स-2027 के शुभारंभ के साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग प्राप्त होगी और एलन के विभिन्न कोर्सों की फीस पर 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। अर्ली बर्ड ऑफर के तहत इच्छुक छात्र 15 जुलाई तक पंजीकरण कर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।