Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni Net Worth: करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी कार कलेक्शन... धोनी क्रिकेट के अलावा ऐसे करते हैं मोटी कमाई

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 05:00 AM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो आज 45 साल के हो गए हैं, की कुल नेटवर्थ 1000 से 1200 करोड़ रुपये के बीच है। ...और पढ़ें

    MS Dhoni की कितनी हैं नेटवर्थ?

    MS Dhoni की कितनी हैं नेटवर्थ?

    HighLights

    1. MS Dhoni का जन्म 7 जुलाई 1981 में हुआ था

    2. क्रिकेट नहीं, यहां से मोटी कमाई करते हैं एमएस धोनी

    3. 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं माही की नेटवर्थ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Net Worth: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 45 साल के हो गए हैं। क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाने वाले कैप्टन कूल के तौर पर मशहूर धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी आईपीएल के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। 

    कमाई के मामले में माही का अलग ही जलवा हैं। क्रिकेट ही नहीं, उसके अलावा कई जरियों से वह तगड़ी कमाई करते हैं। वह देश के सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शुमार हैं और उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं। 

    MS Dhoni की कितनी हैं नेटवर्थ?

    एमएस धोनी (MS Dhoni Net Worth 2026) की कुल नेटवर्थ करीब 1000 करोड़ रुपये से 1200 करोड़ रुपये के बीच। आईपीएल के जरिए वह अभी भी करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक वह आईपीएल के हुए सेशन में करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास कमाए हैं। आईपीएल 2026 में उन्हें सीएसके ने 4 करोड़ में रिटेन किया था। 

    वहीं, उनकी नेटवर्थ में एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग कंपनियों के ब्रांस एंडोर्समेंट के जरिए होने वाली इनकम और उनके द्वारा बिजनेस सेक्टर में किए गए निवेश का भी है। तमाम कंपनियों में उन्होंने निवेश किए हैं, जिससे भी उनको तगड़ा रिटर्न मिलता हैं और उनकी अनुमानित मासिक आय करीब 4-5 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

    खबरें और भी

    ब्रांड एंटोर्समेंट के जरिए कमाते हैं करोड़ों

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी करीब दो दर्जन कंपनियों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट कर रहे हैं,जिनमें बड़े नाम जैसे SBI, मास्टर कार्ड, फायर बोल्ट, जियो सिनेमा, सिक्पर पाइप और गल्फ ऑयल जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा एशियन फुटवियर, ओपो, कार्स 24 जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों के जरिए उनकी तगड़ी कमाई होती हैं।

    स्टार्टअप्स में किए हैं निवेश

    क्रिकेट में आईपीएल जैसे फॉर्मेट के जरिए धोनी तगड़ी कमाई करते हैं। विज्ञापनों में उनकी कमाई शानदार हैं। वह बड़े निवेशक के तौर पर भी उभरे हैं और कई स्टार्टअप्स में उन्होंने निवेश किया हैं, जहां से उन्हें तगड़ा रिटर्न मिलता हैं। उन्होंने Khatabook, Cars24, गरुड़ एयरोस्पेस में निवेश किया हुआ है।

    आलीशान घर में रहते हैं माही

    धोनी के पास रांची और देहरादून में करोड़ों के घर हैं, तो वहीं, रांची में उनके पास एक 43 एकड़ में फैला हुआ फार्महाउस भू है, जिसमें वह ऑर्गेनिक फार्मिंग करते हैं। उनके पास रांची में ही एक होटल माही रेजीडेंसी भी हैं।

    कार-बाइक्स के शौकीन हैं धोनी

    धोनी के कार-बाइक कलेक्शन के बारे में सभी जानते हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक लग्जरी और महंगी गाड़ियां शामिल हैं। जहां धोनी के कार कलेक्शन में Audi Q7, Land Rover, Ferrari 599GTO, Mercedes Benz GLE, आदि जैसी कारें हैं। उनका बाइक कलेक्शन भी शानदार हैं, जिसमें Ducati 1098, Kawasaki Ninja H2, Harley Davison Fatboy और Yamaha RD 350 शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क में पहुंचे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हाथ से बनाया जूता

    यह भी पढ़ें- MS धोनी ने लांच किया एलन टैलेंटेक्स-2027, छात्रों को मिलेगी 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप