Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Indians full squad, IPL 2026: 5 बार की चैंपियन ने खेला दिमागी खेल, अब ऐसा है मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड 

    Updated: Tue, 16 Dec 2025 11:37 PM (IST)

    MI IPL 2026 Squad: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपना शक्तिशाली स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। मुंबई ने मंगलवार को अबूधाबी में ...और पढ़ें

    पांच बार की चैंपियन है मुंबई इंडियंस

    पांच बार की चैंपियन है मुंबई इंडियंस

    HighLights

    1. आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार

    2. मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डी कॉक को बेस प्राइस में खरीदा

    3. मुंबई इंडियंस ने मिनी नीलामी में कुल 5 खिलाड़‍ियों को खरीदा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2026 के लिए ऐसी टीम तैयार की, जो उसे छठा खिताब दिला सके। टीम ने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया और कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है। इसके अलावा ट्रेड से भी उसने दमदार खिलाड़ियों को चुना है।

    मुंबई इंडियंस ने मिनी नीलामी में ज्‍यादा मेहनत नहीं की, लेकिन अपने दिमागी खेल से फैंस का दिल जरूर जीत लिया। एमआई ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्‍लेबाज क्विंटन डी कॉक को उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा। वैसे, मिनी नीलामी में मुंबई ने कुल 5 खिलाड़‍ियों को खरीदकर अपना 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार किया। चलिए गौर करते हैं कि आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्‍क्‍वाड कैसा है।

    नीलामी के दिन खरीदा

    क्विंटन डी कॉक - क्विंटन डी कॉक का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर को बेस प्राइस में खरीदा।

    दानिश मालेवर - दानिश मालेवर का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने मालेवर को बेस प्राइस में खरीदा।

    मोहम्‍मद इजहार - मोहम्‍मद इजहार का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने इजहार को बेस प्राइस में खरीदा।

    अथर्व अंकोलेकर - अथर्व अंकोलेकर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

    मयंक रावत - अनकैप्‍ड खिलाड़ी मयंक रावत का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

    रिटेन और ट्रेड खिलाड़ियों की लिस्ट

    हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, राबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड)

    रिलीज किए गए खिलाड़ी

    अर्जुन तेंदुलकर, कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, बेवोन जैकब्स, मुजीब-उर-रहमान, लिजाड विलियम्स, केएल श्रीजीत, एस राजू, और विग्नेश पुथुर

    मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

    हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, राबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपये), दानिश मालेवर (30 लाख रुपये), मोहम्‍मद इजहार (30 लाख रुपये), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपये), मयंक रावत (30 लाख रुपये)।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- KKR full squad, IPL 2026: कैमरन ग्रीन ने बनाया रिकॉर्ड तो कई खिलाड़ी बने करोड़पति, अब ऐसा है कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा स्‍क्‍वाड

    यह भी पढ़ें- Gujarat Titans full squad, IPL Auction 2026: जेसन होल्‍डर रहे मिनी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी, अब ऐसा है गुजरात टाइटंस का पूरा स्‍क्‍वाड