Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI, WPL Auction 2026: मुंबई इंडियंस का 16 मजबूत खिलाड़‍ियों का स्‍क्‍वाड तैयार, एमेलिया कर पर खर्च हुई सबसे मोटी रकम

    Updated: Thu, 27 Nov 2025 08:59 PM (IST)

    Mumbai Indians, WPL mega auction 2026: मुंबई इंडियंस ने डब्‍ल्‍यूपीएल 2026 मेगा नीलामी के बाद अपने 16 खिलाड़‍ियों का स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। एमआई ...और पढ़ें

    मुंबई इंडियंस का स्‍क्‍वाड

    मुंबई इंडियंस का स्‍क्‍वाड

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस ने तैयार किया 16 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड

    2. मुंबई इंडियंस ने नीलामी के दिन 11 खिलाड़ी खरीदे

    3. मुंबई इंडियंस ने एमेलिया कर पर सबसे ज्‍यादा 3 करोड़ रुपये खर्च किए

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Mumbai Indians updated Squad: मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्‍ल्‍यूपीएल 2026) के लिए अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। नई दिल्‍ली में गुरुवार को डब्‍ल्‍यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी संपन्‍न हुई।

    मुंबई इंडियंस ने कप्‍तान हरमनप्रीत कौर सहित कुल 5 खिलाड़‍ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी में 11 खिलाड़‍ियों को अपने खेमे में शामिल किया। फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्‍यादा रकम न्‍यूजीलैंड की एमेलिया कर के लिए खर्च की।याद दिला दें कि एमआई ने हरमनप्रीत कौर, ऑलराउंडर्स नाट सिवर ब्रंट (इंग्‍लैंड), हेली मैथ्‍यूज (वेस्‍टइंडीज), अमनजोत कौर और विकेटकीपर कमलानी जी को रिटेन किया।

    WPL 2026 मेगा नीलामी में खरीदा

    एमेलिया करन्‍यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमेलिया कर का नाम नीलामी में आया। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच एमेलिया को खरीदने की जोरदार जंग हुई। मुंबई ने लगातार लड़ाई की और 3 करोड़ रुपये में कीवी खिलाड़ी को अपने स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा बनाया।

    शबनिम इस्‍माइल - साउथ अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनिम इस्‍माइल की बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। गुजरात जायंट्स और आरसीबी भी रेस में उतरे। मुंबई इंडियंस इस जंग में विजेता बनी और शबनिम इस्‍माइल को 60 लाख रुपये में खरीदा।

    संस्‍कृति गुप्‍ता - मुंबई इंडियंस ने संस्‍कृति गुप्‍ता को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

    संजीवन सजना - 30 लाख की बेस प्राइस वाली संजीवन के लिए मुंबई इंडियंस और यूवी वॉरियर्स के बीच खूब लड़ाई हुई। मुंबई इंडियंस खेमे में मुस्‍कुराहट फैली, जिन्‍होंने संजीवन सजना को 75 लाख रुपये में खरीदा।

    राहिला फिरदौस - मुंबई इंडियंस ने राहिला फिरदौस को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

    निकोल कैरी - मुंबई इंडियंस ने ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर निकोल कैरी को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। गुजरात जायंट्स ने शिरकत करने की कोशिश की, लेकिन तुरंत ही बाहर हो गई।

    पूनम खेमनार - मुंबई इंडियंस ने पूनम खेमनार को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

    त्रिवेणी वशिष्‍ट - मुंबई इंडियंस ने प्रतिभाशाली त्रिवेणी वशिष्‍ट को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

    नल्‍ला रेड्डी - मुंबई इंडियंस ने नल्‍ला रेड्डी को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

    साइका इशाक - मुंबई इंडियंस ने साइका इशाक को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।

    मिली इलिंगवर्थ - मुंबई इंडियंस ने ऑस्‍ट्रेलिया की अनकैप्‍ड तेज गेंदबाज मिली इलिंगवर्थ को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

    Mumbai Indians Squad for WPL 2026:

    हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, कमलानी जी, नाट सिवर ब्रंट, हेली मैथ्‍यूज।

    नीलामी में खरीदा - एमेलिया कर (न्‍यूजीलैंड, 3 करोड़ रुपये), शबनिम इस्‍माइल (60 लाख रुपये), संस्‍कृति गुप्‍ता - (20 लाख रुपये), संजीवन सजना (75 लाख रुपये), राहिला फिरदौस (10 लाख रुपये), निकोल कैरी (30 लाख रुपये), पूनम खेमनार (10 लाख रुपये), त्रिवेणी वशिष्‍ट (20 लाख रुपये), नल्‍ला रेड्डी (10 लाख रुपये), साइका इशाक (30 लाख रुपये), मिली इलिंगवर्थ (10 लाख रुपये)

    खबरें और भी

    मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

    हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, कमलानी जी, नाट सिवर ब्रंट, हेली मैथ्‍यूज, एमेलिया कर (न्‍यूजीलैंड, 3 करोड़ रुपये), शबनिम इस्‍माइल (60 लाख रुपये), संस्‍कृति गुप्‍ता (20 लाख रुपये), संजीवन सजना (75 लाख रुपये), राहिला फिरदौस (10 लाख रुपये), निकोल कैरी (30 लाख रुपये), पूनम खेमनार (10 लाख रुपये), त्रिवेणी वशिष्‍ट (20 लाख रुपये), नल्‍ला रेड्डी (10 लाख रुपये), साइका इशाक (30 लाख रुपये) और मिली इलिंगवर्थ (10 लाख रुपये)।

    यह भी पढ़ें- WPL Mega Auction 2026 Live Updates: डब्ल्यूपीएल की मेगा बोली आज, दीप्ति शर्मा-लॉरा वोल्वार्ड्ट पर लग सकती ऊंची बोली

    यह भी पढ़ें- Mumbai Indians Retained Players IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें MI की पूरी लिस्ट