PAK vs WI: बाबर आजम खत्म नहीं कर सके 1679 दिनों का सूखा, वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने से चूके
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम शतक लगाने से चूक गए। उनकी किस्मत ने धोखा दे दिया, ...और पढ़ें

बाबर आजम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम 1,679 दिनों का सूखा खत्म नहीं कर सके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बाबर ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन शतक लगाने चूक गए। इसी के साथ उनके टेस्ट में शतक लगाने का इंतजार अब और बढ़ गया है।
बाबर, जो पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, उनके पास विंडीज के खिलाफ टेस्ट में शतकों के सूखे को समाप्त करने का बेहतरीन मौका था। हालांकि, वे भाग्यशाली नहीं रहे और रन आउट हो गए। इसी के साथ उनके टेस्ट में शतक का इंतजार और बढ़ गया है। आजम ने पाक टीम को शानदार बल्लेबाजी से मजबूत स्थिति में पहुंचाया लेकिन सैकड़ा जड़ने से चूक गए।
बाबर आजम शतक लगाने से चूके
विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान ने दूसरे मुकाबले में वापसी की। मेहमानों ने मेजबान टीम पर बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान के लिए वापसी कर रहे अब्दुल्ला शफीक ने शतक लगाया, तो पाक कप्तान ने अर्धशतक जड़ा। बाबर ने मुकाबले में 88 रन बनाए। उन्हें ब्रैंडन किंग ने शानदार थ्रो के जरिए रन आउट कर दिया। इसी के साथ 31 वर्षीय का टेस्ट में शतक का इंतजार अब और लंबा हो गया है।
बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार कोई शतक 26 दिसंबर 2022 को लगाया था। उसके बाद से वे रेड बॉल में अपनी फॉर्म तलाश रहे हैं और शतक भी नहीं लगा सके हैं। 4 अगस्त तक उन्हें इस फॉर्मेट में शतक लगाए हुए 1,679 दिन हो गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेलते हुए 161 रनों की पारी खेली थी।
अब्दुल्ला शफीक ने जड़ा शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में ड्राइविंग सीट पर होने के बावजूद पाकिस्तान ने मुकाबला गंवाया। इसके बाद दूसरे मैच में शफीक की टीम में 10 महीने बाद वापसी हुई। वे चोट की वजह से बाहर चल रहे थे। वापसी करते ही उन्होंने धमाका कर दिया और शतक लगाया। शफीक की शानदार बल्लेबाजी की वजह से ही पाकिस्तानी टीम पहली पारी में बढ़त हासिल कर सकी।
