Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC खिताब जीता तो 500 प्रतिशत अतिरिक्‍त कमाई, पाकिस्‍तान क्रिकेट का खिलाड़‍ियों को नायाब तोहफा!

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 08:50 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 2017 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में अब क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    HighLights

    1. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

    2. पाकिस्तान ने आखिरी बार 2017 में जीती कोई आईसीसी ट्रॉफी

    3. पीसीबी ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए खेला बड़ा दांव

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पिछले कुछ सालों में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर हो रही है। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल, पीसीबी ने वर्ल्ड कप और एशिया कप जीतने पर प्लेयर्स को बंपर इनाम देने की घोषणा की है। पाक टीम के लिए पिछला कुछ समय बहुत बुरा रहा है।

    शान मसूद की अगुवाई में टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पीसीबी ने इस उम्मीद से बंपर इनाम देने की घोषणा की है ताकि टीम आईसीसी ट्रॉफी जीत सके। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को भी अधिक पैसे देने का एलान किया है।

    ICC ट्रॉफी जीतने पर मिलेगा बंपर इनाम

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में जीत हासिल करता है, तो खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का 500 प्रतिशत इनाम मिलेगा। इसके अलावा अगर एशिया कप में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करती है, तो प्लेयर्स को 300 प्रतिशत रुपए बढ़कर मिलेंगे।

    टेस्ट क्रिकेट में सुधार के लिए PCB का कदम

    पीसीबी ने टेस्ट क्रिकेट में सुधार के लिए भारत के नक्शे कदम पर चलना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को अधिक रुपए देने का एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक पीसीबी रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स को सबसे अधिक पैसे देगी। भारत ने भी टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मैच फीस में बढ़ोतरी की थी। अब पाक भी उसी राह पर चल पड़ा है। पाकिस्तानी टीम अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीनों संस्करण में फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। वर्तमान संस्करण में भी उनका क्वालीफाई करना मुश्किल है।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान ने बनाई अलग-अलग कैटेगरी

    पाकिस्तान ने क्रिकेट में सुधार के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई है। सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट के ए कैटेगरी में टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सीमित ओवर फॉर्मेट के कोच माइक हेसन और रेड बॉल के कोच सरफराज अहमद की अगुवाई वाली समिति पूरा मसौदा तैयार करेगी।

    यह भी पढ़ें- Glenn Phillips ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोक मचाया कोहराम, न्यूजीलैंड के लिए वो कर दिखाया जो विलियमसन कभी नहीं कर सके 

    यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का किया एलान, 5 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका