Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट बुक, पर सस्पेंस बरकरार; बॉयकॉट के बीच T20 World Cup के लिए उड़ान भरने को तैयार पाकिस्तान?

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:42 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपनी भागीदारी को लेकर अनिश्चित है। बांग्लादेश के मैचों को शिफ्ट न करने पर आईसीसी से नार ...और पढ़ें

    T20 World Cup के लिए Pakistan टीम की टिकट बुक

    T20 World Cup के लिए Pakistan टीम की टिकट बुक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan ICC T20 World Cup news: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान की टीम अभी तय नहीं कर पाई है कि वह टूर्नामेंट खेलेगी या नहीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के जाने के लिए टिकट तो बुक कर दिए हैं, लेकिन सरकार और बोर्ड की तरफ से अभी आखिरी फैसला नहीं आया है।

    पीसीबी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) के फैसले के खिलाफ बॉयकॉट करने की धमकी दी है। पाकिस्तान बोर्ड बांग्लादेश के मैच शिफ्ट नहीं कराने की वजह से आईसीसी से नाराज है और वह टूर्नामेंट में खेलने या बहिष्कार करने पर विचार कर रहा है। इस फैसले से पहले PCB ने पाकिस्तान सरकार से सलाह मांगी है।

    अगर पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप नहीं खेलती है, तो उसे आर्थिक नुकसान हो सकता है और ICC भी कार्रवाई कर सकता है। वहीं अगर टीम जाती है, तो उसे तय शेड्यूल के अनुसार मैच खेलने होंगे।

    फिलहाल खिलाड़ी तैयार हैं, टिकट बुक हैं, लेकिन सब कुछ सरकार के फैसले पर टिका हुआ है। इसलिए पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

    T20 World Cup के लिए Pakistan टीम की टिकट बुक

    दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने खिलाड़ियों को श्रीलंका (कोलंबो) भेजने का प्लान बना रहा है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में खेलने या न खेलने के बारे में आखिरी फैसला अभी आना बाकी है। ये टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाना है।

    ये संशय खासकर इसलिए बना है क्योंकि PCB ने बांग्लादेश की मांग खारिज करने के बाद उनका समर्थन किया है। बांग्लादेश ने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था और भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने उनकी एक-ना सुनी और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर दिया। PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस मसले को लेकर ICC की आलोचना भी की है।

    खबरें और भी

    आखिरी फैसला लेगी पाकिस्तान सरकार

    सूत्रों के मुताबिक, नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से भी मुलाकात की है ताकि सरकार की राय लेकर फैसला लिया जा सके। प्रधानमंत्री ने PCB को यह सलाह दी कि बांग्लादेश का समर्थन करना ठीक है, लेकिन टूर्नामेंट का बहिष्कार करना भारी आर्थिक और राजनीतिक नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए बाकी विकल्प भी खोजे जाएं।

    पाकिस्तान के इस रवैये से क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व खिलाड़ी भी चिंतित हैं। अगर PCB भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले को बॉयकॉट करता है, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान और संभावित कानूनी जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। ब्रॉडकास्ट और स्पॉन्सरशिप की भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

    इस कड़ी में टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स को सूत्रों ने बताया कि विश्व कप में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, पाकिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ लाहौर से एयर लंका की फ्लाइट से कोलंबो के लिए उड़ान भरने की बुकिंग करा ली है और उम्मीद है कि शुक्रवार तक पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी टीम की विश्व कप में भागीदारी को मंजूरी दे देंगे।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से अगर पाकिस्तान हुआ बाहर तो किस टीम को मिलेगा मौका? क्या कहता है ICC का नियम?

    यह भी पढ़ें- अपने ही घर में घिरे मोहसिन नकवी, पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने पीसीबी को टी-20 विश्व कप में टीम भेजने की दी नसीहत