विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान महिला टीम को झटका, 3 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली गेंदबाज Aiman Anwer ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Updated: Wed, 26 Aug 2026 02:20 PM (IST)

तेज गेंदबाज ऐमन अनवर (Aiman Anwer) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

तेज गेंदबाज ऐमन अनवर

तेज गेंदबाज ऐमन अनवर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार, 26 अगस्त को पुष्टि की कि तेज गेंदबाज ऐमन अनवर (Aiman Anwer) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अनवर ने 2016 में पाकिस्तान महिला टीम के लिए डेब्यू किया था और 37 T20I मैच खेले। संयोग से वह अपनी टीम के लिए T20I खेलने वाली 37वीं खिलाड़ी बनीं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए आठ वनडे मैच भी खेले।

33 विकेट अपने नाम किए

नेशनल टीम के लिए उनका आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका में ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 में था। 34 साल की इस खिलाड़ी के नाम T20I में 29 और ODI फॉर्मेट में 4 विकेट हैं। फटाफट क्रिकेट में उनकी औसत 29.44 की और इकोनॉमी 6.98 की रही। उनका बेस्‍ट प्रदर्शन 3/30 है। वहीं वनडे में अनवर की औसत 45.50 और इकोनॉमी 4.13 की रही। 1/13 इस प्रारूप में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।

3 टी20‍ वर्ल्‍ड कप खेले

अनवर उस पाकिस्तानी टीम का भी हिस्सा थीं जिसने 2018, 2020 और 2023 में महिला T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड में हुए ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ लीग स्टेज का मैच इस तेज गेंदबाज का टीम के लिए आखिरी ODI मैच था। वहीं, पाकिस्तान के लिए अनवर का आखिरी T20I मैच 2023 T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के खिलाफ था।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट से पहले संकट में पाकिस्तानी टीम, कप्तान बाबर आजम ने बढ़ाई टेंशन

यह भी पढ़ें- इंग्लिश मीडिया ने की पाकिस्तानी टीम की आलोचना तो सलमान बट को लगी मिर्ची, सफाई में अपनी ही टीम की कर दी फजीहत