विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लिश मीडिया ने की पाकिस्तानी टीम की आलोचना तो सलमान बट को लगी मिर्ची, सफाई में अपनी ही टीम की कर दी फजीहत

Updated: Tue, 25 Aug 2026 01:21 PM (IST)

इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम की जमकर आलोचना हो रही है। इंग्लिश ...और पढ़ें

सलमान बट को नहीं पसंद आई टीम की आलोचना

सलमान बट को नहीं पसंद आई टीम की आलोचना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद इंग्लिश मीडिया ने पाकिस्तानी टीम की जमकर आलोचना की थी। ये आलोचना पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट को रास नहीं आई है।

सलमान ने इंग्लिश मीडिया को कटघरे में खड़ा किया है, लेकिन इस दौरान वह अपनी टीम की भी फजीहत करा बैठे। इंग्लिश मीडिया ने बाबर आजम की टीम को लेकर कहा है कि ये बीते 50 सालों में पाकिस्तान की सबसे खराब टीम है।

'हमने तो नहीं कहा'

सलमान ने कहा कि उनकी टीम ने कभी दावा नहीं किया कि वह वर्ल्ड चैंपियन है। सलमान ने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "हमने कभी नहीं कहा कि हम वर्ल्ड चैंपियंस हैं। हमने कभी नहीं कहा कि हम बड़ी टीम हैं न ही हमने अपनी शेखी बघारी। आप अपने आप को समझते क्या हैं? आप किस तरह की बातें कहते हैं। टीमों के साथ कई दौर आते हैं। टीम हो सकता है कि अच्छा न खेल रही हो।"

सलमान ने बेशक इंग्लैंड की मीडिया और उसके पूर्व खिलाड़ियों को जवाब दिया हो, लेकिन इस दौरान वह अपनी टीम की असलीयत भी खोल गए और बता दिया कि उनकी टीम का स्तर क्या है।

 

दूसरे देशों से आते हैं खिलाड़ी

इसके बाद सलमान ने इंग्लैंड के उन क्रिकेटरों पर निशाना साधा जो दूसरे देशों से आते हैं और इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। सलमान ने कहा, "चाहे हमारी टीम कैसी भी हो, चाहे ये अभी तक की सबसे बुरी हो ये हमारी खुद की है। ये कॉमनवेल्थ में से नहीं है जहां कप्तान आयरलैंड का है और विकेटकीपर साउथ अफ्रीका का।"

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK 1st Test: रॉबिन्सन-टंग के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, इंग्‍लैंड ने 3 दिन में जीता टेस्‍ट मैच

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: सलमान अली और मोहम्मद रिजवान ने बीच मैदान पर खोया होश, गंवा दिया बहुत बड़ा मौका; पाकिस्तान की फील्डिंग बनी मजाक-Video