Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड से हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, आसानी से समझें पूरा समीकरण

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM (IST)

    पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पाक टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है लेकिन पूरी तरह से ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के सेमीफाइनल का समीकरण

    पाकिस्तान के सेमीफाइनल का समीकरण

    HighLights

    1. पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार

    2. इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई

    3. पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का समीकरण

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाक टीम का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था, जो बारिश की वजह से रद हो गया था। इस तरह से पाकिस्तान के 2 मैचों में एक हैं और उनका एक मैच बचा हुआ है।

    हालांकि, इसके बावजूद वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। पाकिस्तान को इसके लिए दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा। मंगलवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इस लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 19.1 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

    हैरी ब्रूक की शानदार पारी

    कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की पारी खेली और 51 गेंदों पर 100 रन बनाए। पाकिस्तान के पास इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बावजूद सेमीफाइनल का चांस है। आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का समीकरण क्या है?

    पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का समीकरण

    इंग्लैंड ने इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब एक जगह बची है और पाकिस्तान की क्वालीफाई करना दूसरी टीमों पर निर्भर रहेगा। पाकिस्तान का अब एक मैच श्रीलंका के खिलाफ बचा है, जो 28 फरवरी को खेला जाना है। पाकिस्तान को हर हाल में इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। अगर वे इस मैच में हारते हैं, तो पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड ने अपना बचा हुआ एक मैच जीते, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला है। इसके बाद श्रीलंका भी कीवी टीम को हरा दे। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के 3 अंक होंगे, न्यूजीलैंड के 1 और श्रीलंका के दो अंक होंगे। इस तरह पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। न्यूजीलैंड को अपने दोनों मैच हारने होंगे और पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

    Pakistan

    पाकिस्तान का सुपर-8 में मुकाबला

    पाकिस्तान का सुपर-8 में एक मैच बचा हुआ है। ये मैच 28 फरवरी को पल्लेकल में खेला जाएगा। पाक टीम का रन रेट भी -0.461 है और वे श्रीलंका के खिलाफ इसमें भी सुधार करना चाहेंगे। अगर किसी टीम का मैच बारिश में धुलता है, तो वे रन रेट के आधार पर बाहर न हों।

    यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: हैरी ब्रूक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड ने T20 World Cup में सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

    यह भी पढ़ें- Rinku Singh के 'जीरो' पर आउट होते ही बिगड़ी पिता की तबीयत, 119 किमी दूर प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती