Rinku Singh के 'जीरो' पर आउट होते ही बिगड़ी पिता की तबीयत, 119 किमी दूर प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत खराब है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 22 फरव ...और पढ़ें
-1771951783678_m.webp)
रिंकू सिंह के पिता की तबीयत
HighLights
रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत खराब
दक्षिण अफ्रीका मैच में रिंकू के आउट होने पर बिगड़ी हालत
ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेटर के पिता खानचंद की तबीयत काफी खराब है। जानकारी मिली है कि 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान रिंकू के आउट होते ही पिता की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद खानचंद को अलीगढ़ से लाकर ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट (यथार्थ) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जानकारी ये भी मिली कि रिंकू सिंह साउथ अफ्रीका के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जिसके बाद उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक करीबी ने बताया कि रिंकू के पिता की पिछले कई सालों से तबीयत ठीक नहीं चल रही है और उनका इलाज हो रहा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद डेढ़ साल से बीमार चल रहे हैं। उनका नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वजन उन्हें हर माह जांच के लिए अस्पताल ले जाते हैं।
रिंकू के घर लौटने की उम्मीद
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर घर लौटेंगे। भारत को सुपर-8 चरण का अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को चेन्नई में खेलना है। भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला करो या मरो की स्थिति का है। ऐसे में रिंकू सिंह के घर लौटने की खबर से भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगेगा।
करीबी ने कुछ और कहा
रिंकू के एक तरफ जहां घर लौटने की खबर है, तो वहीं उनके करीबी अर्जुन फकीरा ने बताया कि रिंकू के पिता का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हालांकि, रिंकू के चेन्नई से घर लौटने की खबर नहीं है। तो वहीं बीसीसीआई की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि रिंकू घर वापस लौट गए हैं। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट की तरफ से भी कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
खबरें और भी
भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार
भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। रिंकू सिंह भी पहली गेंद पर तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए थे। इसके बाद ही उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।