PAK vs ENG: हैरी ब्रूक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड ने T20 World Cup में सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 100 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पाक टीम के ...और पढ़ें

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया
HighLights
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया
हैरी ब्रूक ने खेली शतकीय पारी
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दी है। इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ब्रूक ने मैच में 51 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की नतीजा रहा कि इंग्लिश टीम मुकाबला जीत सकी क्योंकि अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पाकिस्तान की टीम ने ब्रूक का कैच छोड़ा था, जो उन्हें भारी पड़ गया।
इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को मात दी थी और अब पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 2 विकेट से जीत के साथ इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर लिया है।
हैरी ब्रूक ने लगाया शतक
इंग्लैंड के लिए शुरूआत बेहद खराब रही थी क्योंकि पारी की पहली गेंद पर ही फिल सॉल्ट के रूप में विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जोस बटलर भी आउट हो गए। दूसरी छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेली और शतक लगाया। ब्रूक ने 51 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ब्रूक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।
इंग्लैंड की मुकाबले में जीत
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाते हुए 45 गेंदों पर 63 बनाए थे। तो वहीं इंग्लैंड के लिए लियान डॉसन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। पाकिस्तान के 165 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19.1 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने मुकाबले में 2 विकेट से जीत हासिल की। शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
यह भी पढ़ें- Rinku Singh के 'जीरो' पर आउट होते ही बिगड़ी पिता की तबीयत, 119 किमी दूर प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
यह भी पढ़ें- SL vs NZ Preview: 'करो या मरो' मैच में भिड़ेंगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड, एक चूक तोड़ देगी खिताब जीतने का सपना
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।