Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, बाबर आजम की हुई वापसी, मोहम्मद रिजवान गए बाहर

    Updated: Fri, 22 May 2026 12:29 PM (IST)

    पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बाबर आजम और हारिस रऊफ की टीम में वापसी हुई है, जबकि ...और पढ़ें

    बाबर आजम की टीम में वापसी

    बाबर आजम की टीम में वापसी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का एलान किया है। बाबर आजम की टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा हारिस रऊफ भी टीम में चुना गया है।

    वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई पिछली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह नहीं मिली है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके बल्ले से सिर्फ 58 रन ही निकले थे। संभवतः इसी कारण रिजवान को बाहर कर बाबर को मौका मिला है।

    इन गेंदबाजों की हुई वापसी

    शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी बरकरार है। पिछली वनडे सीरीज में टीम से बाहर रहे नसीम शाह, शादाब खान, सूफियान मुकीम को भी टीम में वापस बुलाया गया है। रिजवान की जगह मुहम्मद गाजी गौरी और रोहेल नजीर को टीम में बतौर विकेटकीपर चुना गया है। नजीर को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। उस्मान खान को बीमारी के कारण टीम में नहीं चुना गया है।

    फखर जमां और सैम अयूब भी बाहर

    रिजवान के अलावा फखर जमां और अयूब को भी जगह नहीं मिली है। दोनों चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इस समय दोनों ही खिलाड़ी अपनी चोटों पर काम कर रहे हैं। पीसीबी की मेडिकल टीम दोनों पर निगरानी रखे हुए है।

    खबरें और भी

    16 सदस्यीय टीम शुक्रवार शाम इस्लामाबाद में एकत्रित होगी। सीरीज की शुरुआत 30 मई से हो रही है जिसका आखिरी मैच चार जून को खेला जाएगा। ये मैच रावलपिंडी और लाहौर में होंगे।

    वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली अगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफत मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन, सूफियान मुकीम।

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का अपने घर में किया क्लीन स्वीप

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने से 3 विकेट दूर बांग्लादेश, ताइजुल इस्लाम की फिरकी ने किया कमाल