पीसीबी की तरफ से हुए 'लीक' ने खत्म कर दिया उसका सारा नाटक, टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर राजी हो गया पाकिस्तान
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलना तय लग रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भी टूर्न ...और पढ़ें
-1769842609491_m.webp)
पीसीबी की खुल गई पोल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान का भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले महीने खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप-2026 में खेलना पक्का नहीं है। बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट में से निकाले जाने के बाद पाकिस्तान ने भी ऐसा कहा था कि वह इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले सकता है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक प्रेस रिलीज लीक हो गई जिसने स्थिति साफ कर दी है।
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पाकिस्तान की टीम दो फरवरी को श्रीलंका के लिए उड़ान भरेगी। जिस फ्लाइट में पाकिस्तान की टीम होगी उसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम भी होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय पाकिस्तान में टी20 सीरीज खेल रही है तो ऐसे में दोनो टीमें साथ में ही वर्ल्ड कप के लिए रवाना होंगी। इससे पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की बात पर से सस्पेंस खत्म हो गया।
प्रेस रिलीज हो गई लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी की तरफ से एक प्रेस रिलीज लीक हो गई जिसमें टीम के वर्ल्ड कप ट्रेवल को लेकर जानकारी थी। हालांकि, बाद में इस रिलीज को दोबारा जारी किया गया जिसमें से एक पैराग्राफ हटा दिया गया। पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
अभी तक स्पष्ट और आधिकारिक तरह से चीजों की पुष्टि न होने से पाकिस्तान का वर्ल्ड कप खेलने का मामला अभी तक अधर में लटका है। पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर ये साफ नहीं किया है, लेकिन ट्रेवल को लेकर सामने आई जानकारी के बाद तो लग रहा है कि पाकिस्तान खेलने को तैयार है और अब वह सिर्फ नाटक कर रहा है।
खबरें और भी
नकवी ने खड़ा किया बखेड़ा
आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर दिया था क्योंकि वह अपने मैच भारत में खेलने को राजी नहीं थी। इसके बाद स्कॉटलैंड को जगह मिली है। पाकिस्तान ने कहा था कि आईसीसी ने बांग्लादेश के खिलाफ गलत किया है और इसी कारण वह भी टूर्नामेंट का बायकॉट कर सकता है। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा था कि वह इस मामले में आखिरी फैसला सरकार से बात करने के बाद लेंगे।
नकवी ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से बात भी की थी और कहा था कि इस मामले में पर अंतिम फैसला आने वाले मंगलवार को लिया जाएगा। इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर स्थिति अभी तक साफ नहीं की है।