Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 के वो स्‍टार खिलाड़ी, जिनके खेलने का फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार; धोनी को एक्‍शन में देखने का मौका कब?

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 06:46 PM (GMT+05:30)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 19वें सीजन के 15वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्‍कर लखनऊ सुपर जायंट्स से ...और पढ़ें

    धोनी का अभी भी इंतजार।

    धोनी का अभी भी इंतजार।

    HighLights

    1. 28 मार्च से हुई आईपीएल 2026 की शुरुआत

    2. 19वें सीजन में अब तक खेले गए 14 मुकाबले

    3. थाला को मैदान पर देखना चाहते हैं फैंस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 19वें सीजन के 15वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्‍कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। हालांकि, फैंस को अभी भी अपने कुछ चहेते प्‍लेयर्स का इंतजार है।

    ये प्‍लेयर टीम के साथ तो हैं, लेकिन चोट के कारण शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। इनमें चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्‍ड ब्रेविस और तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क शामिल हैं। फैंस अब भी थाला को एक्‍शन में देखना चाहते हैं।

    एमएस धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी अभी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वे चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के शुरुआती तीनों मैच नहीं खेल पाए हैं। चेन्‍नई को इस सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी धोनी खेलेंगे या नहीं यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

    डेवाल्‍ड ब्रेविस

    "बेबी एबी" टूर्नामेंट की शुरुआत से ही साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हैं, लेकिन खबरों के मुताबिक वह फिटनेस के करीब पहुंच रहे हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट में उन्‍होंने संकेत दिए थे कि वह 11 अप्रैल को वापसी कर सकते हैं। ऐसे में अगले मैच में वह मैदान पर नजर आ सकते हैं। उनके आने से चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को मजबूती मिलेगी।

    खबरें और भी

    मिचेल स्‍टार्क

    तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट के कारण IPL 2026 की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेल पा रहे हैं। वह कम से कम शुरुआती 5 मैचों से बाहर रह सकते हैं। स्टार्क को दिल्‍ली ने 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह अभी रिकवरी से गुजर रहे हैं। जल्‍द ही उनके टीम से जुड़ने की उम्‍मीद है।

    यह भी पढ़ें- KKR vs LSG Kolkata Weather: कोलकाता में 'येलो अलर्ट', क्‍या बारिश बनेगी विलेन? डरा रही ताजा वेदर रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें- गावस्‍कर का सपोर्ट तो R Ashwin के मुताबिक पागलपन, मिलर के 1 रन को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय