PSL में आया अनोखा नियम, एक नहीं दो प्लेइंग-11 चुनेंगे कप्तान; PCB के फैसले से दुनिया रह गई हैरान
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस सीजन नया नियम आया है। टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तानों को दो प्लेइंग-11 जमा करनी होंगी। ये क्रिकेट में पहली बार ...और पढ़ें

पीएसएल में आया अनोखा नियम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मौजूदा सीजन में कुछ अलग हुआ है। पीएसएल-2026 की शुरुआत शुक्रवार से हुई है और अपने पहले ही मैच से ये लीग चर्चा में हैं। पहला मैच खेला गया था मौजूदा विजेता लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच। इस मैच में दोनों टीमों के कप्तानों ने दो-दो प्लेइंग-11 सबमिट की थीं।
आमतौर पर क्रिकेट मैच में कप्तान टॉस से पहले मैच रेफरी के पास एक ही प्लेइंग-11 की शीट देते हैं, लेकिन पीएसएल के पहले मैच में दोनों कप्तानों ने दो शीट दीं। इसका कारण इस लीग के नए नियम हैं।
नया है नियम
नियम के तहत दोनों टीमों के कप्तानों को टॉस से पहले अपनी दो प्लेइंग-11 बतानी होगी और टॉस के बाद उसमें से एक ही प्लेइंग-11 चुननी होगी। यानी जो दो शीट टीम जमा करेगी टॉस के बाद उसमें से एक को आखिरी मंजूरी देनी होगी और मैच में वही टीम खेलेगी।
नॉमिनेशन और खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट क्लॉज 1.2.1 के तहत मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों को अपनी दो प्लेइंग-11 जमा करनी होगी। टॉस के बाद दोनों कप्तानों को जमा की गईं दो प्लेइंग-11 में से एक को चुनना होगा। एक बार जब अंतिम प्लेइंग-11 जमा हो जाए तो फिर उसमें दूसरी टीम के कप्तान की मंजूरी के बिना बदलाव नहीं होगा।
खबरें और भी
गेंद के कारण विवाद
लाहौर और हैदराबाद के बीच खेले गए पहले मैच में गेंद को लेकर एक विवाद सामने आया। हैदराबाद की टीम जब पहली पारी में गेंदबाजी कर रही थी तब गेंद का रंग गुलाबी हो गया। इसका कारण ये था कि हैदराबाद के खिलाड़ी जब गेंद को शाइन करने के लिए अपने कपड़ों से उसे रगड़ रहे थे तो कपड़े का रंग गेंद पर आ रहा था। क्रिकेट में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है और इसी कारण पीएसएल का काफी मजाक भा उड़ाया जा रहा है।