रजत पाटीदार ने 50 ओवर का मैच खेलने से किया मना! एशिया कप से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह
रजत पाटीदार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बता दिया है कि वो पुरानी इंजरी से जूझ रहे, जिस वजह ...और पढ़ें

रजत पाटीदार एशिया कप से बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार का नाम एसीसी मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप के स्क्वाड से वापस ले लिया गया है। पाटीदार ने बीसीसीआई से अनुरोध किया था कि उनका 50 ओवर के मैच के लिए सेलेक्शन न किया जाए, क्योंकि वो अपने पुरानी चोट से जूझ रहे हैं।
पाटीदार के इस अनुरोध के बाद बीसीसीआई ने रविवार को स्टेटमेंट जारी करते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया। उनकी जगह टीम में आयुष बडोनी को शामिल किया गया है। वहीं पाटीदार की गैरमौजूदगी में रिंकू सिंह को उपकप्तानी सौंपी गई है।
रजत पाटीदार बाहर
बीसीसीआई ने अपने जारी स्टेटमेंट में लिखा, 'रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को बताया है कि अपनी पुरानी चोटों की वजह से उन्हें अभी 50 ओवर के फॉर्मेट के चयन के लिए न चुना जाए।'
बीसीसीआई ने आगे लिखा, 'इसी वजह से, उन्हें 'एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के लिए इंडिया-ए टीम से हटा दिया गया है। पुरुषों की चयन समिति ने रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया है, जबकि पाटीदार की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है।'
🚨 India A Rising Stars Asia Cup Squad Update 🚨 Rajat Patidar has communicated to the BCCI that he should not be considered for selection in the 50-over format as he manages his existing injuries. 📌Rinku Singh named new vice-captain 📌 Ayush Badoni replaces Patidar. More details 🔽 https://t.co/lYEM3nsBIa
— BCCI (@BCCI) November 8, 2026
एशिया कप के लिए इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी।
भारतीय टीम का शेड्यूल-
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में कुल तीन मुकाबले खेलेगी। भारत के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई की टीम शामिल है।
भारत ए बनाम नेपाल - 20 नवंबर 2026
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए - 22 नवंबर 2026
भारत ए बनाम यूएई - 24 नवंबर 2026
यह भी पढ़ें- Ind U19 vs Pak U19 Live Score: अर्जुन राजपूत अकेले कर रहे पाकिस्तानी गेंदबाजों की पिटाई, शतक के बेहद करीब
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।