RCB vs CSK: एमएस धोनी कब तक करेंगे वापसी? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी
एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक चोट की वजह से एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। ऐसे में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी चोट को लेकर ताजा अपडेट ...और पढ़ें

एमएस धोनी
HighLights
एमएस धोनी चोट की वजह से अब तक बाहर
ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी की चोट पर दिया अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी नहीं खेले धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में पिंडली की चोट के कारण अब तक नहीं खेल सके हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में भी वापसी नहीं कर सके हैं। ऐसे में अब टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। गायकवाड़ ने इसकी जानकारी दी है कि वे कब तक वापसी कर सकते हैं।
धोनी के बिना चेन्नई की टीम बेबस दिखाई दे रही है। उनके लिए आईपीएल 2026 का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पहले राजस्थान और फिर पंजाब के खिलाफ अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के खिलाफ वे 209 रन का बचाव नहीं कर सके। इसके बाद अब बेंगलुरु के खिलाफ गायकवाड़ ने, जो अपडेट दिया है, वो फैंस के लिए राहत देने वाला है।
एमएस धोनी कब तक करेंगे वापसी?
बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान टॉस पर गायकवाड़ ने कहा, "वो धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं। हम सभी को उम्मीद है कि वे जल्द से जल्द वापसी करेंगे। वो खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं लेकिन इसमें थोड़ा समय लगता है।" सीएसके के कप्तानी की मानें, तो धोनी जल्द ही वापसी करेंगे लेकिन किस मुकाबले में खेलेंगे, इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। यानी अगले कुछ मैचों में फैंस को पूर्व कप्तान की झलक नहीं मिलने वाली है।
डेवाल्ड ब्रेविस भी चल रहे हैं चोटिल
मध्य क्रम के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल चल रहे हैं। ब्रेविस भी बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके। इससे पहले भी वे दोनों मैचों से बाहर रहे थे। उनकी कमी मिडिल ऑर्डर में चेन्नई को साफ खल रही है। ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया। हालांकि, उम्मीद है कि वे ठीक हैं और चेन्नई के लिए अगले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।
खबरें और भी
चेन्नई को मिली लगातार हार
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 बार की चैंपियन को अपने पहले मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। मैच में चेन्नई की टीम मात्र 127 रनों पर सिमट गई थी। मैच को राजस्थान ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम ने पंजाब के खिलाफ 209 रन बनाए लेकिन स्कोर डिफेंड नहीं कर सके। उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।