Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs MI Preview: बेंगलुरु का खेल बिगाड़ने उतरेगी मुंबई, बारिश भी मुकाबले में डाल सकती है खलल

    Updated: Sun, 10 May 2026 05:00 AM (IST)

    आरसीबी लगातार दो हार के बाद दबाव में है और रायपुर में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी, जहां प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत अहम है। मुंबई ने पिछले मैच ...और पढ़ें

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    दीपक शुक्ला, नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अब लगातार दो हार के बाद दबाव में नजर आ रही है। रविवार को रायपुर में होने वाले मुकाबले में आरसीबी की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी, जहां टीम अपनी खोई लय वापस पाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

    आरसीबी ने सीजन के शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले मैचों में चार जीत दर्ज की थी और ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन पिछले पांच मुकाबलों में तीन हार ने टीम की स्थिति को थोड़ा मुश्किल बना दिया है। फिलहाल आरसीबी 10 मैचों में 12 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है, लेकिन राजस्थान रायल्स और गुजरात टाइटंस भी इतने ही अंकों पर मौजूद हैं। ऐसे में एक और हार टीम को और नीचे धकेल सकती है।

    बल्लेबाजी में दिख रही कमजोरी

    आरसीबी की सबसे बड़ी चिंता उसकी बल्लेबाजी बन गई है। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध टीम 155 रन ही बना सकी थी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध डकवर्थ लुईस नियम से नौ रन की हार ने भी टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया। अंतिम ओवर में 19 रन की जरूरत होने के बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। अब आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने मुंबई का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होगा, जिसमें बुमराह, कॉर्बिन बॉश, गजनफर और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। रायपुर की पिच को लेकर भी ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए बल्लेबाजों को परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा।

    विराट अकेले संभाल रहे जिम्मेदारी

    फिल सॉल्ट के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। चार मैचों में उनके स्कोर 14, 20, 5 और 4 रहे हैं। इससे ओपनिंग जोड़ी कमजोर नजर आई है और विराट कोहली पर रन बनाने का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

    खबरें और भी

    मुंबई इंडियंस ने दिखाई वापसी की झलक

    दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध 228 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर शानदार वापसी के संकेत दिए हैं। रोहित शर्मा ने चोट से वापसी करते हुए 44 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनके साथ रयान रिकेल्टन ने भी टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले मैच में पीठ में ऐंठन के कारण नहीं खेल सके थे और सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंचे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।

    मैच पर बारिश का खतरा

    हाई-वोल्टेज मुकाबले पर मौसम का साया मंडरा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। शुक्रवार शाम भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, मैच वाले दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। हालांकि मैच शुरू होने तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है।

    इस प्रकार हैं टीम

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

    मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स, क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, रघु शर्मा, केशव महाराज, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार।

    यह भी पढ़ें- RR vs GT: जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ा IPL का सबसे 'लंबा' कलंक, इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st Test Day-2: पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने बांग्लादेश की नाक में किया दम, मजबूत स्थिति में पाक