Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB Vs SRH Head To Head: साउथ इंडिया की दोनों टीमों के बीच होती है कांटे की जंग, रोमांचक होगा IPL 2026 का ओपनिंग मैच

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 01:18 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच से पहले भले ही ओपनिंग सेरेमनी नहीं हो रही हो, पर फैंस के मनोरंजन में कोई कमी देखने को नहीं मिलने वाली है। ...और पढ़ें

    शानदार होगा आईपीएल 2026 का आगाज।

    शानदार होगा आईपीएल 2026 का आगाज।

    HighLights

    1. 28 मार्च से हो रहा आईपीएल का आगाज

    2. पहले मुकाबले में RCB का सामना SRH से 

    3. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी यह टक्‍कर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB Vs SRH Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच से पहले भले ही ओपनिंग सेरेमनी नहीं हो रही हो, पर फैंस के मनोरंजन में कोई कमी देखने को नहीं मिलने वाली है। 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) आमने-सामने होगी तो एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

    इसका कारण है कि लीग में साउथ इंडिया की इन दोनों टीमों के बीच होती है कांटे की जंग देखने को मिलती है। आरसीबी और एसआरएच के बीच हेड टू हेड के आंकड़े भी इस बात की तस्‍दीक करते हैं।

    कांटे की जंग होती है

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB Vs SRH) के बीच हेड टू हेड (RCB Vs SRH Head To Head) के आंकड़ों पर नजर डालें तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। हालांकि, RCB भी बहुत पीछे नहीं है। दोनों टीमों के बीच लीग में अब तक 25 बार जंग हुई है। इस दौरान बेंगलुरु ने 11 और हैदराबाद ने 14 मैच अपने नाम किए हैं। 

    RCB Vs SRH हेड टू हेड

    • कुल मुकाबले: 25
    • आरसीबी ने जीते: 11
    • हैदराबाद ने जीते: 14

     

    होम ग्राउंड पर प्रदर्शन

    आरसीबी के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीम अब तक 8 बार टकराई हैं। घर पर आरसीबी के आंकड़े बेहतर हैं। गत विजेता टीम ने घरेलू मैदान पर 5 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं हैदराबाद के खाते में 3 जीत आई हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबले में RCB ने 3 और SRH ने 2 में विजय प्राप्‍त की। पिछले सीजन आरसीबी और हैदराबाद के बीच 1 मुकाबला खेला गया था। इस मैच में SRH ने आरसीबी को 42 रन से शिकस्‍त दी थी।

    खबरें और भी

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

    रजत पाटीदार (कप्‍तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्टवाल, सात्विक देसवाल।

    सनराइजर्स हैदराबाद टीम

    ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्‍तान), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (नियमित कप्‍तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रैन्स फुलेट्रा।

    यह भी पढ़ें- RCB vs SRH Playing 11: बखिया उधेड़ने वाले बैटर्स के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीम, IPL 2026 के पहले ही मैच में रन वर्षा!

    यह भी पढ़ें- RCB vs SRH Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा आरसीबी और हैदराबाद का मैच, कहां देख सकते हैं मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल