IPL 2026: ऋषभ पंत के 1 रन की कीमत लाखों में, इतनी रकम देकर आप खरीद सकते हैं चमचमाती कार
इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत के लिए 19वां सीजन कुछ खास नहीं रहा। ...और पढ़ें
-1779550737018_m.webp)
ऋषभ पंत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत के लिए 19वां सीजन कुछ खास नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने आईपीएल 2026 में 14 मैच खेले और 13 पारियों में 312 रन बनाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच में पंत ने 22 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए। पंत का 1 रन लाखों रुपये का पड़ा।
27 करोड़ मिल रहे 1 सीजन के
पिछले सीजन हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। 19वें सीजन के लिए भी पंत को 27 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने 312 रन बनाए, ऐसे में उनका 1 रन 8 लाख 65 हजार, 384 का पड़ा। पंत के 1 रन से चमचमाती कार आ सकती थी।
4 मैच ही जीत सकी लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 19वें सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लखनऊ ने 19वें सीजन में 14 मैच खेले और 4 में जीत दर्ज की। 8 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।
पंत ने मांगी माफी
आज टॉस के दौरान पंत ने फैंस से माफी मांगी। पंत ने कहा, सभी जानते हैं कि यह सीजन हमारे लिए कठिन रहा है, लेकिन यह टीम के रूप में और व्यक्तिगत रूप से भी सीखने का एक महत्वपूर्ण समय रहा है। हम अपने उन फैंस से तहे दिल से माफी मांगते हैं जो पूरे देश से, खासकर उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने आए हैं। हम मजबूत वापसी करेंगे।
खबरें और भी
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। श्रेयस अय्यर ने नाबाद शतक लगाया। वह 51 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। यह अय्यर के आईपीएल करियर का पहला शतक है।