Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: 'तगड़ा मार दिया,' विराट कोहली के शॉट पर पंत के मुंह से निकला 'वाह', BCCI ने शेयर किया वीडियो

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 08:32 AM (IST)

    विराट और रोहित दोनों ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल वनडे मैच ही खेलते हैं। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो म ...और पढ़ें

    कोहली की बल्लेबाजी देख पंत के मुंह से निकला वाह।

    कोहली की बल्लेबाजी देख पंत के मुंह से निकला वाह।

    HighLights

    1. 30 नवंबर को साउथ अफ्रीक के खिलाफ पहला वनडे मैच

    2. नेट्स पर भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया के ट्रेनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुभवी जोड़ी पर केंद्रित था, जो 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी करेंगे।

    गौरतलब है कि विराट और रोहित दोनों ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल वनडे मैच ही खेलते हैं। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नेट्स में कोहली के शॉट पर पंत की एक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तेज गेंदबाज ने कोहली को गुड लेंथ पर गेंद डाली, जिस पर कोहली ने क्रीज से बाहर निकलकर बेहतरीन टाइमिंग से पुल शॉट लगाया।

    पंत के मुंह से निकला वाह

    पंत ने स्टंप के पीछे से कहा, 'भाई जी, अच्छी गेंद थी ये। तगड़ा मार दिया।' यह जोड़ी आखिरी बार अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में वनडे मैच में खेली थी, जहां रोहित ने नाबाद 121 रनों की मैच विजयी पारी खेली थी। जबकि कोहली ने नाबाद 74 रनों का योगदान दिया था। दोनों ने मिलकर 168 रनों की साझेदारी की थी।

    रांची में होने वाले वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले कोहली और रोहित दोनों ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं। मौजूदा नंबर एक वनडे बल्लेबाज रोहित 20,000 रन तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनने की ओर अग्रसर हैं। उनके नाम 502 मैचों में 19,902 अंतरराष्ट्रीय रन हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    रोहित और विराट रिकॉर्ड रचने के करीब

    उनके नाम टी20I में 4,231 और वनडे में 11,370 रन दर्ज हैं। वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे 20,000 रनों के क्लब में शामिल होने से केवल 98 रन दूर हैं। दूसरी ओर, कोहली को किसी एक प्रारूप में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल एक शतक की आवश्यकता है।

    कोहली वर्तमान में 51 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर हैं, जिन्होंने टेस्ट मैचों में 51 शतकों के साथ अपना करियर समाप्त किया था। केवल दो खिलाड़ी- कोहली और तेंदुलकर, ही किसी एक प्रारूप में 50 या उससे अधिक शतक बनाने का कीर्तिमान स्थापित कर पाए हैं।

    यह भी पढे़ं- IND vs SA: टेस्ट सीरीज हार के बाद भी फिलहाल गौतम गंभीर की कुर्सी पर नहीं है कोई खतरा

    यह भी पढे़ं- IND vs SA,1st ODI Preview: रोहित शर्मा और विराट कोहली की होगी कड़ी परीक्षा, ऋषभ पंत पर भी नजरें