Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Ro-Ko' ने डांडिया खेलकर मनाया चैंपियन बनने का जश्‍न, Video जीत रहा फैंस का दिल

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 11:42 PM (IST)

    भारत ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने न्‍यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 4 विकेट से परास्‍त करके तीसरी बार चैंपियंस ट्र ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा और विराट कोहली ने डांडिया खेलकर जीत का जश्‍न मनाया
    रोहित शर्मा और विराट कोहली ने डांडिया खेलकर जीत का जश्‍न मनाया

    HighLights

    1. भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता
    2. भारत ने फाइनल में न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
    3. रोहित-कोहली ने जीत का जश्‍न डांडिया खेलकर मनाया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने रविवार को फाइनल में न्‍यूजीलैंड को 6 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से मात दी। भारत सबसे ज्‍यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने वाला देश बना।

    भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता और इसकी खुशी कप्‍तान रोहित शर्मा व स्‍टार बल्‍लेबाज व‍िराट कोहली के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी बेहद खुश थे और रो-को के नाम से मशहूर रोहित-कोहली ने स्‍टंप के साथ डांडिया खेलकर जीत का जश्‍न मनाया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के डांडिया खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    भारत सबसे सफल देश बना

    भारतीय टीम ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतकर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता और वो सबसे ज्‍यादा खिताब जीतने वाला देश बना। भारत ने सबसे पहले 2002 में खिताब जीता था। तब वो श्रीलंका के साथ संयुक्‍त विजेता बना था। इसके बाद एमएस धोनी की कप्‍तानी में 2013 में भारत ने दूसरी बार खिताब जीता था।

    यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 Final: Rohit Sharma का नाम सुनहरे अक्षरों में हुआ दर्ज, MS Dhoni के बाद किया बड़ा कारनामा

    न्‍यूजीलैंड से लिया बदला

    यह जीत भारतीय टीम के लिए इसलिए भी विशेष रही क्‍योंकि उसने न्‍यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला ले लिया। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 2000 में भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेला गया था। तब भारत को न्‍यूजीलैंड के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। 25 साल बाद दोनों टीमें फाइनल में टकराई और इस मर्तबा भारत ने अपना बदला पूरा किया।

    खबरें और भी

    रोहित की बड़ी उपलब्धि

    भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खिताब जीतकर अपने खाते में बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। रोहित शर्मा एक से ज्‍यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्‍तान बन गए हैं। एमएस धोनी एकमात्र भारतीय कप्‍तान हैं, जिन्‍होंने अपने नेतृत्‍व में तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

    महेंद्र सिंह धानी की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्‍ड कप, 2011 वनडे वर्ल्‍ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। वहीं, रोहित की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2024 जीता और अब चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता।

    ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय कप्‍तान

    • महेंद्र सिंह धोनी: टी20 विश्‍व कप 2007
    • महेंद्र सिंह धोनी: वनडे विश्‍व कप 2011
    • महेंद्र सिंह धोनी: चैंपियंस ट्रॉफी 2013
    • रोहित शर्मा: टी20 विश्‍व कप 2024
    • रोहित शर्मा: चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    • सौरव गांगुली: चैंपियंस ट्रॉफी 2002
    • कपिल देव: वनडे विश्‍व कप 1983

    यह भी पढ़ें: India Win Champions Trophy: भारत की जीत पर देश में होली पहले मनी दीवाली, जश्न में डूबे फैंस की देखें तस्वीरें