Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी! नहीं शांत हो रहा Rohit के फैंस का गुस्सा, सड़कों पर निकलकर कर रहे विरोध

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 04:37 PM (GMT+05:30)

    दुबई में 19 दिसंबर मंगलवार को होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान चुना है। सोशल मीडिया स ...और पढ़ें

    फैंस सड़कों पर निकलकर विरोध कर रहे हैं। फोटो- एक्स
    फैंस सड़कों पर निकलकर विरोध कर रहे हैं। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को नया कप्तान चुना है
    2. ऐसे में रोहित के फैंस का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है
    3. अब फैंस सड़कों पर निकलकर विरोध कर रहे हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। fans burnt Mumbai Indian jersey and caps over hardik captaincy row: शुक्रवार की रात मुंबई इंडियंस ने एक अनोखा फैसला लिया। दुबई में 19 दिसंबर मंगलवार को होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान चुना है।

    नहीं थम रहा फैंस का गुस्सा-

    ऐसे में फैंस को यह बात कुछ ज्यादा अच्छी नहीं लगी। हालांकि इस बात को एक पूरा दिन होने को चला है, लेकिन सोशल मीडिया समेत भारत में फैंस का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहित ने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है।

    फैंस ने जलाई जर्सी और कैप-

    अब रोहित शर्मा के फैंस ने मुंबई इंडियंस का विरोध करते हुए मुंबई इंडियंस की जर्सी और कैप को आग में जलाकर टीम का विरोध किया है। हार्दिक के कप्तान चुने जाने के बाद से लगातार रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस, हिटमैन, कप्तानी जैसे शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें:- Mumbai Indians ने बांधे पूर्व कप्तान की तारीफों के पुल, 'Rohit Sharma' का वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

    क्या बोली मुंबई इंडियंस-

    अब ऐसे में फैंस ने सड़को पर इकट्ठा होकर भी अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू किया है। इस बीच मुंबई इंडियंस ने कहा कि हार्दिक को कप्तानी सौंपना भविष्य की प्लानिंग का हिस्सा है। बता दें कि नए कप्तान का ऐलान करने के बाद से ही मुंबई इंडियंस का जमकर विरोध हो रहा है।

    खबरें और भी

    फैंस ने किया अनफॉलो-

    अब तक लगभग 1.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स टीम के इंस्टाग्राम हैंडल को अनफॉलो कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि फैंस आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का कैसे समर्थन करते हैं। हालांकि समय के साथ और लोग हैंडल को अनफॉलो कर रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें:- CSK ने Rohit Sharma को दिया सम्मान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Dhoni की टीम का ये वन-लाइन मेसैज