RR vs CSK: राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई के साथ हुई बड़ी 'अनहोनी', 18 सालों कभी नहीं हुआ ऐसा
राजस्थान के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कुछ ऐसा होगा, जो पिछले 18 सालों में कभी नहीं हुआ। दोनों टीमों के बीच ये मैच गुवाह ...और पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स
HighLights
राजस्थान और चेन्नई के बीच मुकाबला
सीएसके के साथ 18 सालों में पहली बार होगा ऐसा
राजस्थान और चेन्नई के बीच गुवाहाटी में होगा मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है। इस मुकाबले से पहले चेन्नई के लिए सबसे बड़ी मुश्किल खिलाड़ियों का चोटिल होने है। हालांकि, राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कुछ ऐसा होने वाला है, जो पिछले 18 सालों में सीएसके के साथ कभी नहीं हुआ है। दरअसल, पिछले 18 सालों में ये पहली बार होगा, जब सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी और सुरेश रैना में से कोई भी मैच नहीं खेलेगा।
चेन्नई के लिए इन तीनों दिग्गजों में से किसी एक ने मुकाबला जरूर खेला है। हालांकि, ये पहला मौका होने वाला है, जब इन तीनों में से कोई भी चेन्नई के लिए मैच नहीं खेलेगा। राजस्थान के खिलाफ होने वाला मुकाबला एक और वजह से खास होने वाला है। दरअसल, संजू सैमसन आईपीएल 2026 का पहला मैच अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे। उन्हें चेन्नई ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम के साथ जोड़ा था।
चेन्नई के साथ 18 सालों में पहली बार होगा ऐसा
आईपीएल की शुरूआत 2008 में हुई थी और तब से लेकर आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है, जब जडेजा, धोनी और रैना में से कोई मैच का हिस्सा नहीं होगे। इससे पहले इन तीनों में से कोई न कोई मैच में जरूर खेला है। जडेजा को सीजन की शुरूआत से पहले चेन्नई ने ट्रेड किया था। राजस्थान से संजू सैमसन के बदले में जडेजा और सैम करन को दिया था। इस वजह से जडेजा सीएसके की टीम का हिस्सा नहीं हैं और वे नहीं खेल पाएंगे।
सुरेश रैना की बात करें, तो उन्हें चेन्नई ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। इसके बाद नीलामी में उन्हें किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा था। इसके बाद रैना ने आईपीएल से भी संन्यास का एलान कर दिया था। रैना ने आखिरी बार आईपीएल में 2021 में खेला था। तो वहीं एमएस धोनी पिंडली की चोट की वजह से पहले कुछ मुकाबलों से बाहर हैं। ऐसे में वे भी राजस्थान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।
खबरें और भी
संजू अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे
संजू सैमसन इस मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने राजस्थान की लंबे समय तक कप्तानी की है और 2022 में फाइनल में भी पहुंचाया था। अब वे इसी टीम के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे। तो वहीं जडेजा भी चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे, जो इस सीजन से पहले राजस्थान के साथ जुड़े थे।