Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिच

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 05:00 AM (GMT+05:30)

    RR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खे ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs CSK Pitch: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स की पहली भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। ये मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास है, जबकि आरआर की कप्तानी रियान पराग के पास है। दोनों ही टीमें पिछले आईपीएल सीजन में मिले निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस सीजन में कमबैक करना चाहेंगी। सीएसके के शुरुआती 3-4 मैच के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी उपलब्ध नहीं होंगे।

    ऐसे में सीएसके बनाम आरआर के मुकाबले से पहले आइए जानते हैं गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसा खेलेगी?

    RR vs CSK Pitch: कैसी खेलेगी गुवाहाटी की पिच?

    राजस्थान रॉयल्स और सीएसके (RR vs CSK) के बीच रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुवाहाटी का ये मैदान आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस मैदान पर शॉट लगाना काफी आसान रहता है। दूसरी पारी में ओस बड़ा रोल प्ले कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। 

    RR vs CSK Head to Head: कितनी बार आमने-सामने?

    कुल मैच खेले गए- 32

    आरआर ने जीते-16

    सीएसके ने जीते-16

    RR vs CSK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    राजस्थान रॉयल्स (आरआर): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (सी), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने

    इम्पैक्ट प्लेयर: अमन राव पेराला

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद

    इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा

    यह भी पढ़ें- RR vs CSK Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स की सीएसके से पहली भिड़ंत, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

    यह भी पढ़ें- RR IPL 2026 Full Schedule: 18 साल के सूखे को खत्‍म करना चाहेगी राजस्‍थान रॉयल्‍स, पहले मैच में चेन्‍नई से टक्‍कर