बुमराह-कमिंस को कूटने वाले वैभव सूर्यवंशी के साथ जैमीसन ने किया 'खेला', आउट करने के बाद दिखाया अपना रौद्र रूप
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का जलवा देखने को नहीं मिला। उन्हें आउट करने के बाद काईल जैमीसन ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। ...और पढ़ें

जैमीसन-वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अपना कमाल नहीं दिखा सके। सूर्यवंशी दो गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें दिल्ली के तेज गेंदबाजी काईल जैमीसन ने अपना शिकार बनाया। सूर्यवंशी को जल्दी आउट करने के बाद जैमीसन ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने 15 वर्षीय खिलाड़ी को आउट कर अपनी बदला भी पूरा किया।
सूर्यवंशी इस सीजन कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और 400 से अधिक रन बना लिए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाया। उन्हें जल्दी रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। जैमीसन ने इस चुनौती का सामना किया और उन्होंने सूर्यवंशी को आउट किया। विकेट लेने के बाद कीवी गेंदबाज ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।
काईल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को बनाया शिकार
वैभव सूर्यवंशी को पहले ओवर में एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली के लिए जैमीसन दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए। उनकी पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना इसके बाद तीसरे गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक सूर्यवंशी को दी। वैभव ने जैमीसन की पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर जैमीसन ने अपना बदला पूरा किया। उन्होंने वैभव को बोल्ड कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट करने के बाद तेज गेंदबाज ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वे सूर्यवंशी की आंखों में देखते रहे। उनके सेलिब्रेट करने का अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैभव मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और इसी वजह से राजस्थान की शुरुआत खराब रही और टीम ने 12 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए।
खबरें और भी
मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी की नहीं दिखी जंग
मिचेल स्टार्क ने चोट के बाद वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेला। मुकाबले से पहले सूर्यवंशी और स्टार्क के आमने-सामने आने को लेकर काफी चर्चा थी। फैंस से लेकर प्रशंसक भी इन दोनों की जंग देखना चाहते थे। दिल्ली की तरफ से स्टार्क ने पहला ओवर डाला लेकिन उस ओवर में सूर्यवंशी को स्ट्राइक नहीं मिली और दूसरे ओवर में वे दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए।
An in-swinging yorker 😲🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
🎥 Kyle Jamieson gets Vaibhav Sooryavanshi early 👊
Wait for the celebration 👀
Updates ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/6vxJ5ahlb3