Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 ओवर में 7 छक्‍के लगाने वाला दुनिया का एकमात्र बल्‍लेबाज, MS Dhoni भी हैं इनके दीवाने

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 02:44 PM (GMT+05:30)

    ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाकर एक अविश्वसनीय  रिकॉर्ड बनाया था, जिसका टूट पान ...और पढ़ें

    Ruturaj Gaikwad Stats: 1 ओवर में 7 छक्‍के लगाने वाला दुनिया का एकमात्र बल्‍लेबाज

    Ruturaj Gaikwad Stats: 1 ओवर में 7 छक्‍के लगाने वाला दुनिया का एकमात्र बल्‍लेबाज

    HighLights

    1. ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हैं ऐसा रिकॉर्ड, जिसका टूट पाना नामुमकिन

    2. गायकवाड़ ने 2022 में VHT में 7 गेंदों पर लगातार जड़े थे सिक्स

    3. गायकवाड़ की उस मैच में 220 रन ठोके थे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ruturaj Gaikwad Stats: क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है, क्योंकि यहां कब कौन-सा रिकॉर्ड बन और टूट जाए, ये किसी को भी मालूम नहीं होता। क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा दुर्लभ जरूर है, लेकिन अनोखा नहीं है।

    ऐसे कई बैटर देखने को मिले हैं, जो ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, लेकिन लिस्ट-ए या वनडे क्रिकेट में लगातार 7 गेंदों पर 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो तो वह सिर्फ एक ही बैटर ने किया है। ये रिकॉर्ड किसी और नहीं, बल्कि भारतीय बैटर ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बैटिंग से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।  

    Ruturaj Gaikwad का ये रिकॉर्ड टूट पाना 'असंभव'

    दरअसल, ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad Record) ने साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसका टूटना असंभव-सा लगता है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मैच में उन्होंने यूपी के गेंदबाज शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए थे। पारी का 49वां ओवर लेकर आए शिवा सिंह के सामने ऋतुराज पूरी तरह हावी रहे।

    ओवर की पहली 6 गेंदों पर उन्होंने लगातार छक्के लगाए। ओवर की छठी गेंद नो-बॉल निकली। इसके बाद उन्हें एक गेंद एक्ट्रा मिली, जिस पर भी उनके बल्ले से सिक्स निकला। इस तरह एक ओवर में उन्होंने 43 रन बटोर लिए। लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज यह कारनामा नहीं दोहरा सका है। 

    खबरें और भी

    रिकॉर्ड से भी बड़ी थी पारी

    उस दिन मैच में गायकवाड़ सिर्फ बड़े शॉट्स नहीं खेल रहे थे, बल्कि रनों की बरसात कर रहे थे। उन्होंने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रन ठोके थे, जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल रहे।

    महाराष्ट्र की टीम ने 330 रन बनाए, जिसमें गायकवाड़ के बल्ले से अकेले 220 रन निकले। यानी टीम के बड़े स्कोर का बड़ा हिस्सा उनके बल्ले से ही आया। यह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं थी, बल्कि घरेलू क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई। गायकवाड़ काफी लंबे समय से टी20 और घरेलू क्रिकेट में रनों की बौछार करते नजर आते हैं। ये ही वजह है कि उन पर सेलेक्टर्स की नजरें बनी रहती हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे कोहली, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिल सकता है वैभव को मौका

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG Live Score, Day 3: तीसरे सेशन का खेल शुरू, भारत को जीत के लिए चाहिए 5 विकेट