विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs ENG: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड के टेस्ट स्क्वाड का एलान, इस 'खूंखार' स्पिनर को पहली बार मिला मौका

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:25 PM (IST)

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट स्क्वाड का एलान किया है, जिसकी कप्तानी जो रूट करेंगे। ...और पढ़ें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 15 सदस्सीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। टीम की कप्तान जो रूट करते हुए दिखाई देंगे। युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के साथ ईसीबी ने बने रहने का फैसला किया है। नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के लिए ये पहला दौरा होगा। उन्हें ईसीबी ने हाल ही में मुख्य कोच बनाया था।

इंग्लैंड ने स्पिनर शोएब बशीर ने स्क्वाड से बाहर कर दिया है। उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए नहीं चुना गया है, जो पिछले कुछ सालों से लगातार टीम के साथ बने हुए थे। बशीर की जगह युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर लियाम पैटरसन-व्हाइट को स्क्वाड में शामिल किया है। उन्हें पहली बार इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में पहली बार मौका मिला है। गौरतलब हो कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी।

जो रूट होंगे कप्तान

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड की कप्तानी जो रूट के हाथों में होगी। उन्हें बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। सफेद गेंद क्रिकेट के कप्तान हैरी ब्रूक उनके डिप्टी होंगे। इंग्लैंड ने अपनी टीम में पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। अफ्रीका में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जिसकी वजह से इंग्लैंड ने अपने स्क्वाड में पांच पेसरों को शामिल किया है।

लियाम पैटरसन-व्हाइट

बशीर को ड्रॉप करने के बाद इंग्लैंड ने अपनी टीम में लियाम पैटरसन-व्हाइट को पहली बार स्क्वाड में शामिल किया है। वे इस बार काउंटी में स्पिनरों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। लियाम ने कुल 42 विकेट अपने नाम किए थे, जिसकी वजह से उन्हें राष्ट्रीय टीम में एंट्री मिली। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक 75 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 184 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरी तरफ बशीर को इंग्लैंड लॉयंस की टीम में शामिल किया गया है, जो साउथ अफ्रीका का दौरा करेंगी।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, लियाम पैटरसन-व्हाइट, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग।

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: पाकिस्तान के तैयब आरिफ ने डेब्यू पर ही मचाई सनसनी, पहले मैच में खास कारनामा कर बन गए नंबर-1

यह भी पढ़ें- 'केएल राहुल के साथ अन्याय हो रहा', पूर्व भारतीय कप्तान ने गौतम गंभीर की जमकर लगाई क्लास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।