Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: 'फोन उठाओ और यशस्‍वी जायसवाल से माफी मांगो', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सेलेक्‍टर्स पर जमकर निकाली भड़ास

    Updated: Tue, 26 May 2026 04:48 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ने अजीत अगरकर पर जमकर भड़ास निकाली और उन्‍हें यशस्‍वी जायसवाल से माफी मांगने की सलाह दी। जायसवाल को अफगानिस्‍तान के खिलाफ ...और पढ़ें

    यशस्‍वी जायसवाल और रोहित शर्मा

    यशस्‍वी जायसवाल और रोहित शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने प्रमुख चयनकर्ता अजीत अगरकर को यशस्‍वी जायसवाल से माफी मांगने का सुझाव दिया है। दरअसल, अफगानिस्‍तान के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में यशस्‍वी जायसवाल को नहीं चुना गया।

    मांजरेकर इस बात से खफा हैं कि चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 के बीच फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे अनुभवी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा पर भरोसा जताया जबकि यशस्‍वी को नजरअंदाज कर दिया। बीसीसीआई ने हाल ही में अफगानिस्‍तान के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी।

    जायसवाल के नाम पर खड़े हुए सवाल

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज के लिए कई दिग्‍गज भारतीय गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स के नाम गायब रहे, लेकिन यशस्‍वी जायसवाल की गैरमौजूदगी पर सबसे ज्‍यादा सवाल खड़े हुए। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज को सीमित ओवर क्रिकेट में कम मौके मिलते हैं क्‍योंकि टीम के पास टॉप-3 के लिए स्‍थापित नाम शामिल हैं।

    मांजरेकर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। रोहित शर्मा को ऐसे खिलाड़ी पर तरजीह दी गई, जो लंबी रेस का घोड़ा है। मांजरेकर ने स्‍पोर्ट्स्‍टार पर बातचीत करते हुए कहा, 'साई सुदर्शन ने वनडे में भारत के लिए टॉप ऑर्डर में खेलकर कुछ अर्धशतक जमाए। यशस्‍वी जायसवाल ने आखिरी वनडे पारी में नाबाद 116 रन बनाए और ये लड़के भारत के लिए नहीं खेल रहे हैं।'

    खबरें और भी

    क्‍या विजन है?

    उन्‍होंने आगे कहा, 'चयनकर्ता उन अनुभवी के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिनकी फिटनेस संदेह के घेरे में हैं और वो फॉर्म में भी नहीं हैं। मुझे यह समझाओ। इसके पीछे लॉजिक क्‍या है। क्‍या दृष्टिकोण है आपका? अगर उन पर दबाव बनाया गया या रोहित को चुनने के लिए कोई समझौता किया हो तो सबसे पहले फोन उठाकर जायसवाल से माफी मांगना चाहिए।'

    मांजरेकर ने साथ ही कहा, 'ये वो युवा खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने मुश्किल हालातों में बेहतर प्रदर्शन किया और इनका भविष्‍य उज्‍ज्‍वल है। आपके पास टॉप-3 के लिए गिल, साई और जायसवाल के रूप में तगड़े खिलाड़ी हैं और आप इनका समर्थन नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय आप रोहित शर्मा पर ध्‍यान दे रहे हैं।'

    अफगानिस्‍तन के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्‍क्‍वाड

    शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्‍णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

    याद दिला दें कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की उपलब्‍धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। दोनों आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हुए थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ कब और कहां मैच खेलेगी टीम इंडिया? जानिए टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: मोहम्मद शमी सहित इन 5 खिलाड़ियों को मिली मायूसी, वनडे और टेस्ट दोनों में नहीं मिला मौका