KKR vs LSG: लखनऊ को हारा हुआ मैच जिताने के बाद मुकुल चौधरी पर मेहरबान हुए संजीव गोयनका, जमकर तारीफ की
लखनऊ सुपर जायंट्स को हारा हुआ मैच जिताने वाले मुकुल चौधरी पर टीम के मालिक संजीव गोयनका मेहरबान हो गए हैं। संजीव ने मुकुल की जमकर तारीफ की। ...और पढ़ें

HighLights
मुकुल चौधरी ने खेली तूफानी पारी
मुकुल की पारी से लखनऊ ने कोलकाता से छीनी जीत
लखनऊ की जीत से खुश हो गए संजीव गोयनका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपरजायंट्स को हारा हुआ मैच जिताने वाले मुकुल चौधरी पर टीम के मालिक संजीव गोयनका मेहरबान हो गए हैं। मुकुल ने टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जिताया। इस मैच में कोलकाता की जीत लगभग तय लग रही थी, लेकिन मुकुल ने सारी बाजी पलट दी। उनकी पारी को देखते हुए संजीव गोयनका ने मुकुल की तारीफ की।
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। लखनऊ ने 14.4 ओवरों में अपने छह विकेट 126 रनों पर ही खो दिए थे। यहां से लखनऊ की हार तय लग रही थी, लेकिन मुकुल ने 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और सात छक्के मारे।
मुकुल को मिला तोहफा
संजीव गोयनका मुकुल की पारी से खुश दिखे। मैच के बाद उन्होंने मुकुल को गले लगाया और जमकर तारीफ की। मुकुल ने मुश्किल समय में एक छोर पर खड़े रहते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी ये पारी एकतरफा रही जिसने कोलकाता के मुंह से जीत छीन ली। इस पारी के बाद मुकुल अब लोगों की नजरों में आ गए हैं।
पिता को किया याद
मुकुल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने अपने पिता को याद किया और कहा कि शादी से पहले ही उनके पिता ने ठान लिया था कि उनका बेटा क्रिकेटर बनेगा। मुकुल ने कहा कि उनके पिता ने उनके लिए काफी कुछ किया है और बेहद संघर्ष करते हुए उन्हें इस स्तर पर पहुंचाया है।