Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shikhar Dhawan की लाइफ में Sophie Shine 'LOCKED', गुरुग्राम में दोबारा की शादी-VIDEO

    Updated: Thu, 07 May 2026 04:59 PM (IST)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ गुरुग्राम में अपनी शादी का कानूनी रजिस्ट्रेशन कराया। ...और पढ़ें

    Shikhar Dhawan ने Sophie Shine से दूसरी बार की शादी

    Shikhar Dhawan ने Sophie Shine से दूसरी बार की शादी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shikhar Dhawan Sophie Shine registered their marriage: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ गुरुग्राम पहुंचे, जहां दोनों ने अपनी शादी का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराया। करीब 35 मिनट तक चली इस प्रक्रिया के बाद कपल को मैरिज सर्टिफिकेट मिला।

    उनके साथ परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। दोनों के पहुंचने की सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार कार्यालय में उन्हें देखने काफी भारी संख्या में लोग पहुंचे। बता दें कि धवन-सोफी  ने 21 फरवरी 2026 में दिल्ली-NCR में ग्रैंड लेकिन निजी समारोह में शादी की थी। 

    Shikhar Dhawan ने Sophie Shine से दूसरी बार की शादी

    दरअसल, शिखर धवन ने सोफी शाइन से इसी साल 12 जनवरी को सगाई की थी और 21 फरवरी को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। इसके बाद 6 मई 2026 को दोनों गुरुग्राम के विकास सदन स्थित मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। करीब दोपहर 3 बजे धवन-सोफी रजिस्ट्रार ऑफिर पहुंचे। उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य, कुछ करीबी दोस्त और एक पुजारी मौजूद थे।

    इस दौरान धवन बेहद कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू-टी-शर्ट पहनी थी, जबकि सोफी ने स्काई ब्लू टॉप पहना था। दोनों ने मीडिया से बातचीत नहीं की और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चुपचाप वहां से रवाना हो गए। उनके मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने के समय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    खबरें और भी

    कौन हैं Sophie Shine? 

    सोफी शाइन (Who is Sophie Shine) आयरलैंड की रहने वाली हैं और फिलहाल अबू धाबी में काम करती हैं। वह Northern Trust Corporation में एक सीनियर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और लंबे समय से कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी हुई हैं।

    दुबई से शुरू हुई थी लव स्टोरी

    शिखर धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और सोफी की पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। धवन के मुताबिक, पहली नजर में ही सोफी उन्हें बेहद पसंद आई थीं। वहीं सोफी ने भी कहा था कि उन्हें शिखर की स्माइल और उनकी आंखें काफी आकर्षक लगी थीं।

    2012 में धवन ने की थी पहली शादी

    इससे पहले शिखर धवन (Dhawan) ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। हालांकि, कुछ साल बाद रिश्ते में अनबन होने लगी और 2023 में दोनों का तलाक हो गया। अब धवन अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 75 दिनों के अंदर 'गब्बर' ने Sophie Shine से दूसरी बार की शादी, गुडगांव से मैरिज रजिस्ट्रेशन का वीडियो VIRAL

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली-रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 खेलने की राह में क्या है सबसे बड़ा रोड़ा? शिखर धवन ने खोला राज