Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुभमन गिल नहीं खेल रहे अभ्यास मैच, चोट के कारण हुए बाहर; केएल राहुल को मिली कप्तानी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:34 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम को आज से श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेलना है। इस मैच के पहले दिन शुभमन गिल नहीं उतरे हैं और इसकी वजह चोट ...और पढ़ें

    शुभमन गिल को लगी चोट

    शुभमन गिल को लगी चोट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को एक झटका लगा है। टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं उतरे हैं। उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। गिल चोट के कारण मैदान से दूर हैं जिससे टीम की टेंशन बढ़ गई है।

    बीसीसीआई ने बताया है कि गिल को उंगली में चोट है और इसी कारण वह इस मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं, लेकिन चिंता इस बात की है कि गिल की चोट कहीं ज्यादा गंभीर तो नहीं है।

    मेडिकल टीम कर रही है देखभाल

    बीसीसीआई ने बताया है कि गिल इस समय मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और वह कप्तान की चोट पर नजर रखे हुए है। बीसीसीआई के मुताबिक गिल को पहले दिन मैदान पर न उतारने का फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है।

    गिल को अभ्यास करते हुए उंगली में कई बार चोटें लगी थीं। शुरुआत में बताया गया था कि उनको किसी तरह की कोई गंभीर चोटें नहीं हैं, लेकिन शुक्रवार सुबह बीसीसीआई ने उनको बाहर करने का फैसला किया। 

     

    बढ़ गई है टेंशन

    गिल की चोट के बाद टेंशन बढ़ गई है। बेशक बीसीसीआई ने कहा हो कि उनको एहतियात के तौर पर बाहर किया गया है, लेकिन पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जहां इस तरह की स्थिति में खिलाड़ी लंबे समय तक अनफिट रहा हो। गिल के मामले में ऐसा न होने की उम्मीद की जाएगी। भारत को पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेलना है और इसमें अभी काफी दिन हैं। ऐसे में गिल के पास ठीक होने का भी समय होगा।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका पर टूटी आफत, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ दिग्गज बल्लेबाज; टीम परेशान

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shubman Gill को अभ्‍यास सत्र के दौरान लगी चोट, भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन