Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल ने डेरिल मिचेल से छीनी नंबर-1 की कुर्सी, विराट-रोहित किस स्थान पर?

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:52 PM (GMT+05:30)

    भारत के कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ा है। टॉप-5 मे ...और पढ़ें

    शुभमन गिल (फोटो: BCCI)

    शुभमन गिल (फोटो: BCCI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार, 29 जुलाई को वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की। भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। गिल इससे पहले भी वनडे की रैंकिंग में पहले स्थान पर रहे थे लेकिन न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने उन्हें पीछे छोड़कर पहला पायदान हासिल कर लिया था।

    गिल ने अब दोबारा वनडे की रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम कर ली है और पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी भी अपना दबदबा बनाए हुए हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में दो अर्धशतक लगाया था, जबकि रोहित ने लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली थी।

    शुभमन गिल बने नंबर-1

    गिल ने मिचेल को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। भारतीय कप्तान के इस समय 801 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक लगाया था, जिसका फायदा उन्हें मिला है। मिचेल अब 794 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप-5 की बात करें, तो यहां भारत का दबदबा देखने को मिलता है और 3 भारतीय बल्लेबाजों का नाम शामिल है।

    रोहित शर्मा और विराट कोहली किस स्थान पर?

    ताजा रैंकिंग में विराट कोहली तीसरे स्थान पर काबिज हैं। उनके 767 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो अर्धशतक लगाया था, जिसकी वजह से तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। इससे पहले भी वे तीसरे स्थान पर ही थे। रोहित की बात करें, तो वे चौथे स्थान पर हैं। शर्मा के 758 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वे पहले भी चौथे स्थान पर थे। पांचवें नंबर पर 712 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    बॉलिंग रैंकिंग में राशिद खान का जलवा

    वनडे की बॉलिंग रैंकिंग की बात करें, तो यहां अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान का जलवा है। वे 682 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में भारत का कोई भी गेंदबाज टॉप-5 में शामिल नहीं है। इस फॉर्मेट के ऑलराउंडर की रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई पहले स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें- विश्व कप 2027 से पहले टेंशन में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, हेड कोच ने की ICC से नियम बदलने की मांग

    यह भी पढ़ें- 'युवराज सिंह के खिलाफ गलत और अपमानजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाएं', दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश