विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: सरफराज खान को प्लेइंग-11 में लाने के लिए शुभमन गिल करेंगे इस दिग्गज को बाहर! फंस रहा है तगड़ा पेंच

Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:27 AM (IST)

सरफराज खान को साई सुदर्शन की जगह भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। सरफराज ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है और वह प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं।

सरफराज खान को मिली टीम इंडिया में जगह

सरफराज खान को मिली टीम इंडिया में जगह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर है जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। किस्मत ने सरफराज खान को इस सीरीज में शामिल होने का मौका दिया है। साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सरफराज की टीम में वापसी हुई है। वैसे तो सरफराज की जगह टीम में बनती नहीं दिख रही, लेकिन कप्तान गिल चाहते हैं कि सरफराज खेलें और इसके लिए वह एक रिस्क भी ले सकते हैं।

साई सुदर्शन भारत के लिए टेस्ट में नंबर-3 पर खेलते हैं, लेकिन सरफराज की बैटिंग पोजिशन नंबर-3 नहीं है। वह नंबर-4 या उससे नीचे खेलते हैं। सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल का खेलना तय है क्योंकि वह तीसरे नंबर पर अभ्यास मैच में शानदार शतक जड़कर आ रहे हैं।

ऐसे खेलेंगे सरफराज

अब सरफराज टीम में आ गए हैं तो गिल चाहते हैं कि वह प्लेइंग-11 का हिस्सा बने। इसके लिए गिल खुद की कुर्बानी तो नहीं दे सकते और उनका नंबर-4 पर खेलना तय है, लेकिन इसके निचली पोजिशन पर खेलने वालों की कुर्बानी गिल देने के मूड में लग रहे हैं। बात ऋषभ पंत तक आ सकती है। पंत का हालिया दौर में प्रदर्शन खराब रहा है। वह गैरजरूरी शॉट खेल कई बार आउट हुए हैं। उनका गैरजिम्मेदाराना रवैया टीम को अखरा है और उनकी जगह गिल प्लेइंग-11 में सरफराज को खिला सकते हैं। विकेटकीपर की कमी ध्रुव जुरेल पूरी कर सकते हैं।

जुरेल भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और उन्होंने बताया कि वह विकेट पर टिकने के साथ-साथ पंत की तरह आक्रामक भी हो सकते हैं। निचली पोजिशन पर भारत को ऐसा ही बल्लेबाज चाहिए जो दोनों काम कर सके। पंत का विकेट पर पैर जमाना और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करना मुश्किल है। वह अपने स्वाभाविक आक्रामक खेल को ही जारी रखेंगे जिससे टीम को नुकसान हो सकता है जो पहले भी हुआ है।

दो में से खेलेगा कोई एक

पंत और जुरेल दोनों विकेटकीपर हैं। दोनों में से किसी एक के ही खेलने की संभावना बनती दिख रही है क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गिल चाहते हैं कि सरफराज खेलें। इससे टीम के पास मध्य क्रम में एक अच्छा टेस्ट बल्लेबाज होगा। अगर टीम पंत के साथ जाने का फैसला करती है तो फिर जुरेल को बाहर बैठना पड़ सकता है, लेकिन पंत नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं और सरफराज नंबर-5 पर खेल सकते हैं। मामला पंत, जुरेल और सरफराज के बीच फंसा है जिसमें से दो ही खेलेंगे और इसमें एक नाम सरफराज का तय मानकर चलिए।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका पर टूट पड़ेंगे ये 5 धुरंधर, भारत को सीरीज में जीत दिलाने की होगी उम्मीदें

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 17 किलो वजन घटाया, कश्‍मीर में की कड़ी ट्रेनिंग; Sarfaraz Khan ने इस तरह जीता सेलेक्‍टर्स का विश्‍वास