'भगवान भी आकर कहेंगे तो नहीं मानूंगी', श्रीसंत की पत्नी ने याद किया दर्दनाक दिन; पिता से शादी को लेकर कही थी बहुत बड़ी बात
भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले को याद किया। उन्होंने कहा कि वह श्रीसंत के बारे में ये नहीं ...और पढ़ें

पत्नी को श्रीसंत पर है अटूट विश्वास
HighLights
भुवनेश्वरी ने श्रीसंत की बेगुनाही पर अटूट विश्वास जताया
पिता को शादी के लिए मनाना बड़ी चुनौती थी
श्रीसंत ने 27 दिन तिहाड़ जेल में बिताए थे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने कहा है कि अगर भगवान भी आकर कहेंगे कि उनके पति ने कानून तोड़ा है तो वह नहीं मानेंगी। भुवनेश्वरी ने ये बात श्रीसंत के आईपीएल-2013 स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के मामले को लेकर कही है। उस समय दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
श्रीसंत ने कहा कि उनके बुरे समय में भुवनेश्वरी कुमारी और उनके परिवार ने साथ नहीं छोड़ा और हर कदम पर खड़े रहे। श्रीसंत उस समय राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे और उनके साथ उनकी टीम के दो और खिलाड़ी भी इस मामले में गिरफ्तार हुए थे। श्रीसंत को इसके लिए जेल भी जाना पड़ा था।
पिता से की लड़ाई
भुवनेश्वरी कुमारी ने माना की श्रीसंत को विवादों के बीच में गिरफ्तार किया गया था और उनके पिता को पता नहीं था कि वह दोनों शादी करने वाले हैं। उन्होंने हूस द बॉस शो पर कहा, "तब तक मेरे पिता को पता नहीं था कि मैं श्रीसंत से शादी करने वाली हूं। ये श्रीसंत के गिरफ्तार होने से पहले की बात है। मैं हैदराबाद में ही थी। मेरी सभी दोस्तों ने मुझसे सुबह सात बजे टीवी चालू करने को लेकर कहा। मैंने श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार होते देखा। मैंने कहा कि हे भगवान अब मैं अपने पिता को क्या कहूंगी।"
अपने पिता के रिएक्शन को याद करते हुए उन्होंने बताया, "मेरे पिता ने मुझे कॉल किया और वह इस बात से काफी निराश थे कि मैं हैदराबाद गई हूं। उन्होंने मुझे वापस आने को कहा और मैंने कहा कि मैं तब तक नहीं आऊंगी जब तक आप मेरी बात सुनने को राजी नहीं होगे और आप मेरी शादी श्रीसंत से होने देंगे और टीवी पर आपने जो देखा है उसे देखने के बाद शादी को रोकेंगे नहीं क्योंकि अगर भगवान भी आकर कहेंगे कि श्रीसंत ने कुछ गलत किया है मैं विश्वास नहीं करूंगी।"
खबरें और भी
27 दिन रहा तिहाड़ में
श्रीसंत ने बताया कि वह अपने ससुर से पहली बार कोर्ट में मिले थे। उन्होंने कहा, "उस समय, मेरे भाई ने मुझसे एक बात कही कि इस लड़की भुवनेश्वरी ने सात साल तेरा इंतजार किया है। मैं अपने ससुर से पहली बार कोर्ट में ही मिला था। मैंने रोने वाला था, लेकिन उनके आश्वाशन ने मुझे आत्मविश्वास दिया और मुझे मजबूत होने की बात कही। मैं 27 दिन तिहाड़ जेल में था और जमीन पर सो रहा था।