Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन कप्‍तान Suryakumar Yadav का परिवार 2 से 3 का हुआ, पत्‍नी देविशा ने बेबी गर्ल को दिया जन्‍म

    Updated: Thu, 07 May 2026 06:02 PM (IST)

    भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। उनके लिए ये खुशखबरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलु ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविका शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों गुरुवार को पहली बार माता-पिता बने हैं। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे और इसके 10 साल बाद माता-पिता बने हैं। मार्च में ही देविशा के बेबी बंप का वीडियो वायरल हुआ था और उसके बाद से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे।

    सूर्या-देविशा ने लव मैरिज की थी और अब दोनों का परिवार 2 से 3 हो गया है। यादव भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिला चुके हैं और फिलहाल आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। मुंबई के लिए अब तक उनका सीजन अच्छा नहीं गया है। हालांकि, पिछले मैच में उन्होंने हार्दिक की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी की और लगातार हार से जूझ रही एमआई को जीत दिलाई।

    सूर्यकुमार यादव ने 2016 में की थी शादी

    सूर्या ने भारत के लिए खेलने से पहले ही 2016 में देविशा से शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी कॉलेज से शुरू हुई थी। सूर्या ने कई बार अपनी पत्नी की तारीफ की है। उन्होंने देविशा को अपना कोच भी बताया था। उनका कहना था कि उनके इंटरनेशनल डेब्यू में उनकी पत्नी ने काफी मदद की है। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 7 जुलाई 2016 को शादी की। अब शादी के 10 साल बाद वे पहली बार माता-पिता बने हैं।

    IPL 2026 में सूर्या का खराब फॉर्म जारी

    सूर्या आईपीएल 2026 में बल्ले से अब तक बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। वे इस सीजन अब तक एक अर्धशतक लगा सके हैं। पिछले साल इस खिलाड़ी ने बल्ले से तहलका मचा दिया था और 717 रन बनाए थे। वे आईपीएल 2025 में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन उसके बाद से उनके बल्ले से रन भारत के लिए भी नहीं निकले हैं। अब इस सीजन भी उनका संघर्ष जारी है।

    खबरें और भी

    बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेलने पर सस्पेंस

    मुंबई को अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार को रायपुर में खेलना है। इस मुकाबले में सूर्या मुंबई के लिए खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, इस बात की भी संभावना है कि वे मुकाबला मिस कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच पहली बार खेली जाएगी बाइलेटरल सीरीज, BCCI ने शेयर किया 6 मैचों का शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan की लाइफ में Sophie Shine 'LOCKED', गुरुग्राम में दोबारा की शादी-VIDEO