Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव ने बेटी का नाम रखा रिद्धिमा, जानें क्‍या होता है इसका मतलब

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:51 PM (IST)

    भारतीय टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव हाल ही में पिता बने थे। सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने 7 मई 2026 को एक बेटी का स्वागत किया। ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी

    सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी

    HighLights

    1. 7 मई को पापा बने थे सूर्यकुमार यादव

    2. पत्‍नी देविशा शेट्टी ने बेटी को दिया जन्‍म

    3. इन दिनों आईपीएल 2026 खेल रहे स्‍काई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव हाल ही में पिता बने थे। सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने 7 मई 2026 को एक बेटी का स्वागत किया। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इस नाम का मतलब क्‍या होता है। रिद्धिमा का मतलब होता है प्रेम से परिपूर्ण, समृद्ध, खुशहाल।

    आईपीएल खेल रहे स्‍काई

    सूर्यकुमार यादव इन दिनों आईपीएल 2026 खेलने में व्‍यस्‍त हैं। आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। स्‍काई यह मुकाबला खेलेंगे या नहीं यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। आईपीएल 2026 में सूर्या अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

     

    प्रदर्शन पर एक नजर

    • सूर्यकुमार यादव ने 19वें सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं।
    • इस दौरान 10 पारियों में उन्‍होंने 19.50 की औसत और 145.52 की स्‍ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं।
    • इस दौरान वह 1 अर्धशतक ही लगा पाए हैं। मौजूदा सीजन में स्‍काई 23 चौके और 5 छक्‍के लगा चुके हैं।
    • वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो फ्रेंचाइजी ने 10 में से 3 मैच ही जीते हैं।
    • टीम को 7 में हार मिली है और उनका नेट रन रेट -0.649 है।
    • 6 अंकों के साथ 5 बार की चैंपियन टीम प्‍वाइंट्स टेबल में अभी 9वें नंबर पर है।
    • टीम का प्‍लेऑफ खेलने का सपना लगभग टूट गया है।

    यह भी पढ़ें- पापा बनने की खुशी में दीवाने हुए सूर्यकुमार यादव, एयरपोर्ट पर ही बांटने लगे मिठाई, देखें Video

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन कप्‍तान Suryakumar Yadav का परिवार 2 से 3 का हुआ, पत्‍नी देविशा ने बेबी गर्ल को दिया जन्‍म

    खबरें और भी