विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 World Cup 2026 में सूर्या सह‍ित कितने हैं भारतीय मूल के कप्‍तान? एक ने पाकिस्तान को थमाई थी दर्दनाक हार

Updated: Thu, 05 Feb 2026 08:46 PM (IST)

T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में कई टीमों की कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ ...और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के कप्तान

HighLights

  1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत-श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू

  2. यूएसए के मोनांक पटेल भारतीय मूल के कप्तान होंगे

  3. कनाडा और ओमान के कप्तान भी भारतीय मूल के

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस बार ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 55 मुकाबले खेले जाएंगे। आईसीसी ने क्रिकेट का क्रेज बढ़ाने के लिए टी20 वर्ल्ड कप में 2024 से ही 20 टीमों को शामिल करने का फैसला किया था और इन सभी टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप में बांट दिया जाता है।

यूएसए, कनाडा, इटली और स्कॉटलैंड जैसे देश भी इस वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, इस विश्व कप में कई टीमों के कप्तान भारत से संबंध रखते हैं। इसमें यूएसए भी शामिल है। इसके अलावा कनाडा टीम के कप्तान का भी भारत से संबंध हैं। आपको हम बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो कौन-सी टीमें हैं, जिसकी कप्तानी भारतीय मूल का खिलाड़ी करते हुए दिखाई देने वाला है।

इन टीमों की कप्तानी करेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

1. मोनांक पटेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए की कप्तानी भारतीय मूल के मोनांक पटेल के हाथों में है। मोनांक का जन्म 1 मई, 1993 को गुजरात के आनंद में हुआ था। उन्होंने भारत में अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट खेला लेकिन उन्हें अधिक मौके नहीं मिले। इसके बाद वे अमेरिका में बस गए और वहां से अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाया। वे अमेरिका को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिला चुके हैं और 2021 से कप्तान हैं।

2. दिलप्रीत बाजवा

दिलप्रीत बाजवा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। उनका जन्म 26 जनवरी, 2003 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। दिलप्रीत को उम्मीद थी कि उनका चयन पंजाब की अंडर-19 टीम में हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ, तो बेहतर अवसर की तलाश में उनका परिवार कनाडा चला गया। इसके बाद वे कनाडा के लिए क्रिकेट खेलने लगे और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

3. जतिंदर सिंह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह के हाथों में है। जतिंदर का जन्म 5 मार्च, 1989 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। वे कम उम्र में ही ओमान चले गए थे और वहीं पर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उन्होंने साल 2015 में पहली बार ओमान के लिए खेला। इसके बाद 2025 में टीम के कप्तान बने और पहली बार एशिया कप में पहुंचाया। अब वे टी20 वर्ल्ड कप में ओमान की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- कोलकाता नाइटराडर्स से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्‍तान ने अपनाया, PSL में इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2026 बन सकता है 'खिताबी मेला', तीन वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी जीतने का मौका; 1 के फाइनल में पहुंची इंडिया