पुराने Video को देख ईशान किशन ने लिए रोहित शर्मा के मजे, मजाक-मजाक में बयां कर दिया दो साल का दर्द
भारतीय टीम में वापसी के बाद ईशान किशन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। हाल ही में उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ एक पुराने वीडि ...और पढ़ें

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल
HighLights
ईशान ने रोहित शर्मा के साथ पुराने वीडियो पर की टिप्पणी
दोहरे शतक के बाद टीम से बाहर होने पर सवाल उठाया
ईशान की फॉर्म ने संजू सैमसन की जगह को खतरा में डाला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन ने आते ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। इस समय वह पूरी तरह से छाए हुए हैं। इस बीच ईशान ने रोहित शर्मा को लेकर एक कमेंट किया है और कमेंट उनके टीम से बाहर जाने को लेकर है।
ईशान ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल के साथ एक पुराने वीडियो पर ये कमेंट किया है। इस वीडियो पर कमेंट करने के बाद ईशान जमकर हंसे। साल 2024 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे के बाद से ईशान टीम इंडिया से बाहर थे। वह इस दौरे को बीच में छोड़कर आ गए थे और इसके पीछे उन्होंने वजह मानसिक दबाव बताया था।
दो साल हो गए
ईशान 2स्लोगर्स नाम के यूट्यूब शो पर बात कर रहे थे। वहां उन्हें एक पुरानी वीडियो दिखाई गई जिसमें उनके साथ गिल और रोहित थे। रोहित इस वीडियो में ईशान से वनडे में दोहरा शतक जमाने के बाद भी प्लेइंग-11 से बाहर रहने का कारण पूछते हैं। रोहित कहते हैं, "ईशान यार आप 200 बनकर आपको तीन मैच नहीं खिलाए यार।" इस पर ईशान ने जवाब दिया, "भईया ये तो आप बताओगे, कप्तान तो आप थे ना।"
इसके बाद यूट्यबूर उनसे कहते हैं कि इसी कारण आपको दो मैच नहीं खिलाए। इसके जवाब में ईशान कहते हैं, "और कौन-से दो मैच, दो साल नहीं खिलाया।" ये कहने के बाद शो पर मौजूद तीनों जमकर हंसते हैं।
संजू को पैदा किया खतरा
ईशान किशन ने टीम में वापसी के बाद जिस तरह की फॉर्म दिखाई है उसने संजू सैमसन की जगह को खतरा खड़ा कर दिया है। संजू पहले अभिषेक शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग के दावेदार थे। हालांकि, हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले जबकि ईशान ने जमकर रन बनाए। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मैच में शतक भी जमाया था। इसी की वजह से अब ईशान टी20 वर्ल्ड कप में संजू की जगह लेने के दावेदार बन गए हैं।