T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में 2 जगह के लिए 4 टीमें रेस में, ऐसा है सभी टीमों का समीकरण
टी20 विश्व कप 2026 अब समाप्ति की ओर है। सेमीफाइनल की 2 टीमें तय हो गई हैं तो अगले 2 स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग है। ...और पढ़ें

2 टीमों का सफर हुआ समाप्त।
HighLights
पहले ग्रुप से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में
दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड ने अंतिम-4 में बनाई जगह
4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे सेमीफाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario: टी20 विश्व कप 2026 अब समाप्ति की ओर है। सेमीफाइनल की 2 टीमें तय हो गई हैं तो अगले 2 स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग है। 4 और 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और 8 मार्च को फाइनल होगा। पहले ग्रुप से साउथ अफ्रीका टीम अंतिम 4 में जगह बना चुकी है। वहीं वेस्टइंडीज और भारत सेमीफाइनल की रेस में हैं।
इंग्लैंड ने कटाया टिकट
दूसरे ग्रुप की बात करें तो यहां से इंग्लैंड टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम ने सूपर-8 में अपने दोनों मैच जीते। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अंतिम 4 की रेस में है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे ये 4 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री ले सकती हैं। इन 4 टीमों के लिए क्या-क्या समीकरण बन रहे हैं।
अब 4 टीमों के बीच टक्कर
पहले ग्रुप से भारत और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। भारत को सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों हार मिली। इसके बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराकर वापसी की। अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हरा देती है तो टीम अगले दौर में पहुंच जाएगी।
अगर वेस्टइंडीज टीम भारत को हरा देती है तो उनके 4 अंक होंगे और वह सेमीफाइनल का टिकट कटा लेंगे। इसके अलावा अगर यह मैच बारिश के कारण रद होता है तो भारत और वेस्टइंडीज के 3-3 अंक होंगे। इस कंडीशन में बेहतर रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी।
दूसरे ग्रुप का हाल
ग्रुप-2 से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने की जंग है। दोनों ही टीमों के बीच खेला गया मुकाबला बारिश में धुल गया था। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को हराया और उनके 3 अंक हो गए। दूसरी ओर पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार मिली, ऐसे में उनका 1 ही अंक है।
खबरें और भी
आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टक्कर हो रही है। अगर इंग्लैंड इस मैच को जीतती है तो उनके 6 अंक होंगे। और कीवी टीम के 3 प्वाइंट ही रहेंगे। वहीं पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा देगा तो उनके भी 3 अंक हो जाएंगे और रन रेट भी पॉजिटिव हो जाएगा। अगर यह नेट रन रेट कीवी टीम से बेहतर हो गया तो पाकिस्तान सेमीफाइलन में जाएगा। अगर कीवी टीम ने यह मैच जीत लिया तो पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।