Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खामोश लब और आंखों में गम... Year 2024 में कब-कब झुका 'रोहित ब्रिगेड' का सिर; पढ़िए Team India की दर्द ए दास्तां

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 02:55 PM (IST)

    Indian Cricket Team 2024। साल 2024 का आज आखिरी दिन है। इस साल टीम इंडिया ने काफी अच्छे और बुरे दोनों दिन देखे। जहां एक तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ...और पढ़ें

    2024 में कब-कब टूटा भारतीय क्रिकेट टीम का दिल?
    2024 में कब-कब टूटा भारतीय क्रिकेट टीम का दिल?

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 2024 में जीती T20 World Cup की ट्रॉफी
    2. साल 2024 भारतीय टीम के लिए मिलाजुला रहा
    3. भारतीय टीम का साल 2024 में कई बार टूटा दिल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Indian Cricket Team 2024। साल 2024 का आज आखिरी दिन है। इस साल टीम इंडिया ने काफी अच्छे और बुरे दोनों दिन देखे। जहां एक तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता, तो वहीं, वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम कुछ खास नहीं कर सकी।

    भारतीय टीम ने इस साल एक भी वनडे मैच में जीत हासिल नहीं की और ऐसा 45 साल के बाद पहली बार किसी कैलेंडर ईयर में देखने को मिला। वहीं, टेस्ट में दबदबा बनाए रखने वाली टीम इंडिया की हालत इस साल बेहद ही फ्लॉप नजर आई। आइए जानते हैं साल 2024 क्यों भारतीय टीम के लिए दर्द से भरपूर रहा।

    2024 में कब-कब टूटा भारतीय क्रिकेट टीम का दिल?

    • साल 2024 में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने 27 साल बाद श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज हारी।
    • भारत ने 45 साल बाद पहली बार साल 2024 में एक भी ODI मैच नहीं जीता।
    •  भारतीय टीम ने घर में सबसे कम टेस्ट टोटल (46 रन) का स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया।
    • एशिया में किसी टीम द्वारा सबसे कम टेस्ट टोटल (46 रन बनाम न्यूजीलैंड) का शर्मनाक रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम किया।
    • भारत ने 36 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में हारा टेस्ट मैच।
    •  भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के दौरान 19 साल बाद बेंगलुरु में हारा टेस्ट मैच।
    •  भारत ने 12 साल बाद घर में हारी टेस्ट सीरीज। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का घरेलू जमीन पर लगातार 17 टेस्ट जीतने का सिलसिला टूट गया।

    यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने 11 साल का सूखा खत्म कर जीता वर्ल्ड कप; रतन टाटा ने दुनिया को कहा अलविदा; साल 2024 दे गया कभी खुशी, कभी गम...

    •  भारत ने 12 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में हारा टेस्ट। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
    • भारतीय टीम का 24 साल में पहली बार होम टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ।
    •  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 साल बाद भारत ने हारा टेस्ट (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT 2024-25)
    • 8 साल बाद भारत ने MCG में गंवाया इंटरनेशनल मैच (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT 2024-25)

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: 'लंबी जुदाई...'तलाक ने तोड़े अरमान, टूट गए बसे-बसाए घर, जानिए इस साल किस-किस खिलाड़ी का हुआ डिवोर्स

    खबरें और भी