Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND U19 vs BAN U19: बीच मैदान भिड़े भारतीय कप्तान और बांग्लादेश का गेंदबाज, जमकर हुई नोकझोंक; वीडियो वायरल

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 06:09 PM (IST)

    IND U19 vs BAN U19 भारत और बांग्लादेश ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। शनिवार को दोनों टीमें एक दूसरे के सामने हैं। बांग्ल ...और पढ़ें

    बांग्लादेश के गेंदबाज के भिड़े भारतीय कप्तान। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    बांग्लादेश के गेंदबाज के भिड़े भारतीय कप्तान। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कप्तान उदय सहारन शनिवार को ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश के गेंदबाज अरिफुल इस्लाम से भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। काफी देर तक फील्ड पर तनाव बना रहा। मामला शांत कराने के लिए अंपायर्स को बीच बचाव करना पड़ा।

    दरअसल, भारत और बांग्लादेश ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। शनिवार को दोनों टीमें एक दूसरे के सामने हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। कप्तान उदय और आर्दश ने अर्धशतकीय पारी खेली।

    25वें ओवर में घटी घटना

    भारत की पारी के दौरान एक घटना देखने को मिली जब भारतीय कप्तान उदय और बांग्लादेश के गेंदबाज अरिफुल इस्लाम के बीच नोकझोंक हो गई। यह घटना 25वें ओवर की दूसरी गेंद के दौरान हुई। अरिफुल इस्लाम अपना दूसरा ओवर फेंक रहे थे, उनके सामने उदय बल्लेबाजी कर रहे थे। उदय ने शॉर्ट फाइन लेग खेल कर एक रन लिया। अजीब बात यह है कि इस पर अरिफुल काफी निराश दिखे और उन्होंने भारतीय कप्तान के लिए कुछ अपशब्द कहे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत! दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने दिया बड़ा अपडेट

    मारुफ मृधा ने पांच बल्लेबाजों को किया आउट

    इसके जवाब में, उदय सहारन भी अरिफुल कुछ बोला और दोनों के बीच फील्ड पर ही नोकझोंक होने लगी। इससे फील्ड पर तनाव बढ़ गया। स्थिति को शांत करने के लिए अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि भारतीय कप्तान उदय ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए ओपनर आदर्श सिंह के साथ 116 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश के मारुफ मृधा ने पांच विकेट चटकाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs ENG: तीन छक्के जड़ते ही MS Dhoni को पीछे छोड़ देंगे Rohit Sharma, इस मामले में बन जाएंगे पहले भारतीय कप्तान