Urvil Patel ने चेपॉक में मचाई तबाही, IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को उर्विल पटेल का तूफान देखने को मिला। ...और पढ़ें
-1778417679900_m.webp)
उर्विल पटेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को उर्विल पटेल का तूफान देखने को मिला। 204 रन चेज करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। संजू ने 14 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। इसके बाद 3 नंबर पर उर्विल पटेल उतरे। वह डगआउट से सेट होकर ही मैदान में आए और उन्होंने बाउंड्री में डील करना शुरू किया।
उर्विल ने पहली गेंद पर 1 रन लिया। इसके बाद उन्होंने आवेश खान के ओवर (5) में सिक्स की हैट्रिक लगाई। वह यहीं नहीं रुके और अगली 2 गेंदों पर 2 सिक्स जड़कर लगातार 5 छक्के लगाए। इसके बाद उर्विल के बल्ले से चौका निकला। छठे ओवर में उर्विल ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए तीसरा हवाई फायर किया।
उर्विल ने 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों पर यह कारनामा किया था। फिफ्टी लगाने के बाद उर्विल ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली। इस पर लिखा था, पापा यह आपके लिए।
यशस्वी जायसवाल ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। उर्विल पटेल की बात करें तो उन्होंने 282.61 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 23 गेंदों पर 65 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में इस बल्लेबाज ने 8 हवाई फायर किए और 2 चौके लगाए। शाहबाज अहमद की गेंद पर आवेश खान ने उनका कैच लिया।
खबरें और भी
RAW URVIL POWER! 🦁🔥
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 10, 2026
Joint fastest 50 in the IPL! #WhistlePodu #CSKvLSG pic.twitter.com/lq1bRZUXaE
IPL में सबसे तेज अर्धशतक (गेंद)
- 13 गेंद - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 13 गेंद - उर्विल पटेल (CSK) बनाम LSG, लखनऊ, 2026
- 14 गेंद - केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
- 14 गेंद - पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, पुणे, 2022
- 14 गेंद - रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025
IPL पारी की पहली 10 गेंदों के बाद उच्चतम स्कोर
- 42* - उर्विल पटेल बनाम LSG, चेन्नई, 2026
- 41* - एबी डीविलियर्स बनाम MI, बेंगलुरु, 2015
- 41* - यशस्वी जायसवाल बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 40* - अभिषेक शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2024
- 39* - रोमारियो शेफर्ड बनाम DC, मुंबई विश्व कप, 2024
- 39* - प्रियांश आर्य बनाम CSK, चेन्नई, 2026
यह भी पढ़ें- CSK vs LSG Live Score: उर्विल पटेल का चेपॉक में तूफान, 13 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी