IND vs AFG: अगर Rohit Sharma हुए बाहर तो रेस में सबसे आगे ये 3 नाम, क्या Vaibhav Suryavanshi की लगेगी लॉटरी?
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी संदेह है और वह भी इस सीरीज से बाहर ...और पढ़ें

IND vs AFG ODI: अगर Rohit Sharma हुए बाहर, तो कौन कर सकता उन्हें रिप्लेस?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Replacement: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली हैमस्ट्रिंग यानी जांघ की मांसपेशियों में चोट के चलते बाहर हो गए हैं। कोहली के अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सस्पेंस है। आईपीएल 2026 में 'हिटमैन' भी हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से कुछ मैचों से बाहर रहे थे।
इतना ही नहीं, BCCI ने रोहित शर्मा को फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी COE में बुलाया था, लेकिन रोहित अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे।
ऐसे में अगर कोहली की तरह रोहित भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो जाते हैं तो कौन-से 3 प्लेयर्स उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं। आइए जानते हैं उनके नाम।
अगर Rohit Sharma हुए बाहर, तो कौन कर सकता उन्हें रिप्लेस?
1. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)
रोहित शर्मा अगर अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होते हैं तो उन्हें रिप्लेस करने की रेस में सबसे पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी का नाम हैं।
वैभव, जिनकी उम्र 15 साल है, वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की।
2. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)
रोहित शर्मा अगर अफगानिस्तान वनडे सीरीज को मिस करते हैं तो युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को उनका रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सकता हैं। अभिषेक, जब भी क्रीज पर उतरते हैं तो वह ओपनिंग में ताबड़तोड़ पारी खेलकर किसी भी गेंदबाजी लाइनअप को बिखेरने की क्षमता रखते हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने एसआरएच की ओर से 15 मैच खेलते हुए कुल 563 रन बनाए।
खबरें और भी
3. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के युवा बैटर यशस्वी जायसवाल का नाम हैं, जो रोहित शर्मा को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए रिप्लेस कर सकते हैं।
जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आखिरी वनडे स्क्वॉड का भी हिस्सा रहे थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 दिसंबर 2025 को खेला था, जिसमें उनके बल्ले से 116 रन निकले थे। इसके अलावा आईपीएल 2026 में यशस्वी ने 16 मैच राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 427 रन बनाए।